औरंगाबाद में सड़क हादसा: NH-19 पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

Aurangabad Road Accident: NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी।

औरंगाबाद में सड़क हादसा: NH-19 पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के देवजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार की एक भीषण सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया है और पुलिस अज्ञात वाहन और चालक के तलाश में जुटी हुई है।


माया बिगहा मोड़ के समीप हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव निवासी मुन्ना राम (60 वर्ष) के रूप में हुई हैं। मुन्ना राम किसी कार्य के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने B.Ed कॉलेज के समीप जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

Ads


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इस घटना की सूचना देवजरा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही गाड़ी की पहचान कर ली जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।