Aurangabad Road Accident: NH-19 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Aurangabad Road Accident: देव हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

Aurangabad Road Accident: NH-19 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर, नगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित देव हॉस्पिटल के समीप, दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


बाइक सर्विसिंग कराने जाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बारुण प्रखंड के रिसियप थाना अंतर्गत सुंदरगंज गांव स्थित हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे शनिवार को अपनी बाइक सर्विसिंग कराने के लिए औरंगाबाद शहर जा रहे थे, तभी देव हॉस्पिटल के पास यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर गांव निवासी नंद किशोर सिंह के 24 वर्षीय पुत्र मदन माथुर के रूप में हुई है।

Ads


यह भी पढ़े: NH-19 पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत


 डायल 112 की टीम ने पहुँचाया अस्पताल

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आपातकालीन सेवा डायल 112 को दी, जिससे वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और शिक्षक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही शिक्षक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।


पुलिस फरार वाहन की कर रही है तलाश

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है, और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यम से जांच की जा रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ads