औरंगाबाद में प्रेम-प्रसंग के चलते दूल्हे के पिता को मारी गोली, पहले भी दे चुका था शादी न करने की धमकी

बिहार के औरंगाबाद में शादी रोकने के लिए दूल्हे के पिता को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग का खुलासा हुआ है, जहां प्रेमी ने दूल्हे की जगह उसके पिता सुनील पांडेय को निशाना बनाया।

औरंगाबाद में प्रेम-प्रसंग के चलते दूल्हे के पिता को मारी गोली, पहले भी दे चुका था शादी न करने की धमकी

बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा-नबीनगर पथ पर सोमवार को हुई गोलीबारी ने एक नया मोड़ लाकर खड़ा कर दिया है मिली जानकारी के अनुसार चिंतावन बीघा गांव के निवासी सुनील पांडे को कार सवार बदमाशों ने गोली मारी थी इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ में पता चला कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है


पटना में साथ रहते थे प्रेमी-प्रेमिका

आरोपित युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी लड़की से पहले हो चुकी है और दोनों पटना में रहते थे। इसके बावजूद भी लड़की की शादी अरुण पांडे के पुत्र रामकुमार पांडे से तय हुई जिसका उसने विरोध भी किया था।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति: 36 KM लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का DPR फाइनल


धमकी के बाद भी नहीं रुकी शादी, तो प्रेमी ने रची हत्या की साजिश 

इसके अलावा प्रेमी ने लड़के पक्ष को शादी न करने की धमकी भेजी थी और दूल्हे के पिता को अपने प्रेम संबंध के बारे में भी बताया था। इसके बावजूद शादी करने से गुस्सा आए प्रेमी ने 17 अप्रैल को अपने चार साथियों के साथ चिंतावन बीघा गांव पहुंचकर गोली चलाई जिसमें दूल्हे के पिता को लग गई।


आरोपी का निशाना था दूल्हा, पिता को लगी गोली 

आरोपी का मुख्य निशाना दूल्हा रामकुमार पांडे था लेकिन अपने प्लान में कामयाब नहीं होने के कारण प्रेमी ने दूल्हे के पिता को गोली मार दी। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज पटना के अस्पताल में हो रहा है जहां पर लड़की पक्ष के लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे और हाल-चाल जाना।