Emergency alert on phone today: आपके फोन पर आएगा 'इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज, जानें क्यों बजने लगेगा मोबाइल?

आज देश भर के स्मार्टफोन्स पर सरकार की ओर से इमरजेंसी अलर्ट मैसेज भेजा जा रहा है। जानें क्यों NDMA सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है और तेज बीप बजने पर आपको क्या करना है।

Emergency alert on phone today: आपके फोन पर आएगा 'इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज, जानें क्यों बजने लगेगा मोबाइल?

Updated May 02 2026 12:05 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

NDMA Alert Message today: आज देश भर के करोड़ों स्मार्टफोन पर एक मैसेज आने वाला है जिसके बाद आपका फोन तेज बीप के साथ वाइब्रेट करना शुरू हो जाएगा। दरअसल भारत सरकार का नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) आज सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का टेस्टिंग कर रहा है।


क्यों किया जा रहा है यह टेस्ट? 

यह टेस्ट भविष्य में आने वाले प्राकृतिक आपदाओं जैसे की बाढ़ भूकंप इत्यादि की चेतावनी देने के लिए किया जा रहा है। इस मैसेज को आते ही आपका फोन तेज आवाज में बजने लगेगा भले ही आपका फोन साइलेंट मोड पर क्यों ना हो। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है यह केवल एक सैंपल टेस्टिंग है इसका मतलब यह नहीं की कोई वास्तविक खतरा है। यह खास तकनीक बिना इंटरनेट के भी आपके फोन तक मैसेज पहुंचने में सक्षम है।

अलर्ट मिलने पर क्या करें? 


जैसे ही आपके फोन के स्क्रीन पर यह अलर्ट फ्लैश हो तो बस आपको इसे पढ़कर ओके पर क्लिक कर देना है। यह मैसेज दूरसंचार विभाग के सहयोग द्वारा भेजा जा रहा है ताकि आपदा प्रबंधन प्रणाली को और भी मजबूत तरीके से परखा जा सके।

आपदा प्रबंधन के लिए खास तकनीक 


भारत एक ऐसा देश है जहां पर बाढ़ भूकंप और चक्रवात जैसी आपदाएं आती रहती है। सरकार ने ऐसा अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार किया है जिससे सुनामी या चक्रवात आने से पहले उस इलाके में लाखों लोगों को एक साथ अलर्ट किया जा सके ताकि भूकंप के झटके महसूस होने से पहले ही लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकते हैं।

जनता के लिए महत्वपूर्ण निर्देश 


अधिकारियों ने बताया है कि इस मैसेज पर कोई भी एक्शन लेने की जरूरत नहीं है ना ही कॉल करने की, बस मैसेज को पढ़कर ओके या डिसमिस पर क्लिक कर देना है। इसका उद्देश्य केवल सरकारी सिस्टम की कार्य क्षमता को जांचना है ताकि आपदा के समय सही से काम कर सके।