औरंगाबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति: 36 KM लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का DPR फाइनल, जानें क्या है पूरा रूट

औरंगाबाद में जाम का झंझट खत्म! 36 KM लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का DPR फाइनल हो गया है। जानें खैरी मोड़ से अंबा तक का नया रूट और वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से इसका कनेक्शन।

औरंगाबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति: 36 KM लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का DPR फाइनल, जानें क्या है पूरा रूट

Greenfield Bypass DPR Final: बिहार के औरंगाबाद शहरवासियों को लंबे समय से चल रहे जाम की समस्या पर अब राहत मिलने वाली है। अंबा बाजार, रिसियप औरंगाबाद शहर में जाम की परेशानी से बचने के लिए 36 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण किया जा रहा है, जिसका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है। इस फोरलेन के निर्माण होने के बाद डालटनगंज से पटना के ओर जा रहे भारी वाहन अब सीधे शहर के बाहरी रास्ते से निकल जाएंगे। जिसके बाद शहर के अंदर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: कुटुंबा में जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा


वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव औरंगाबाद में बना रहे नया बाईपास पूरी तरह ग्रीनफील्ड होगा यानी की नई अधिग्रहित भूमि पर विकास किया जाएगा। इस रोड की शुरुआत औरंगाबाद सदर प्रखंड के खैरा गांव मोड के पास से शुरू होगी जो रायपुरा, रिसियप और अंबा बाजार के पश्चिमी हिस्सों से गुजरते हुए वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में मिल जाएगी।


क्यों बदला गया पुराना प्लान?

पहले औरंगाबाद और अंबा के लिए दो अलग छोटे बाईपास की योजना बनाई गई थी लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दोनों शहर के बीच की दूरी कम देखते हुए इसे बड़े प्रोजेक्ट में बदलने की योजना बनाई है। इसके बाद नई दिल्ली स्थित कंसलटेंसी एजेंसी 36 किलोमीटर का संयुक्त डीपीआर तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में जाम से मिलेगी राहत, शहर की पुरानी सब्जी मंडी होगी शिफ्ट, SDM ने जारी किया अल्टीमेटम


शहर को क्या मिलेगा फायदा?

वर्तमान समय में भारी वाहनों के आवागमन के कारण ओवरब्रिज, पुरानी जीटी रोड और रमेश चौक पर घंटे का जाम लगा रहता था। जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। लेकिन इस बाईपास के बनने के बाद शहर के भीतर का ट्रैफिक का दबाव 60 से 70% तक कम हो सकता है। इसके साथ सड़क हादसा में भी कमी देखने को मिलेगी और भारी वाहन की वजह से लगने वाले जाम के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।