औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

बिहार के औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल है। पूरी खबर पढ़ें।

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले के नबीनगर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दिया है। तेतरीया मोड़ पथ पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे बैठी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना को अंजाम देने के बाद, आरोपी चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।


रिश्तेदार के घर जाते समय हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, मां-बेटे बाइक से किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे तेतरीया मोड़ के पास रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के समीप पहुंचे, वैसे ही सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मां-बेटे सड़क से दूर जा गिरे, जिससे मंजू देवी के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के दमड़ी बिगहा गांव निवासी बहादुर राम की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है, जबकि घायल बेटे की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।

Ads


यह भी पढ़े: देव-मदनपुर पथ पर ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही

इस घटना की सूचना मिलते ही, नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल की जांच कर रही है, और फरार अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।