जम्होर प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-1 का भव्य आगाज 30 मई को, विजेता टीम को मिलेगा ₹10 हजार का पुरस्कार
जम्होर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जम्होर प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-1 का आयोजन जम्होर हाई स्कूल मैदान में किया गया है। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में 6-6 ओवर के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीम को ₹10,000 और उपविजेता को ₹5,000 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
Updated Jun 02 2026 11:20 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद (जम्होर)। जम्होर क्रिकेट क्लब की ओर से जम्होर प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-1 का शुरुआत 30 मई 2026 से शुरू हो गया है।। इस टूर्नामेंट का आयोजन जम्होर हाई स्कूल मैदान में किया गया है। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को अपनी ओर खींच रहा है और उनमें अलग एक उत्साह देखा जा रहा है।
इस टूर्नामेंट के आयोजन समिति के अनुसार खेल को शाम 6:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रत्येक टीम में नौ खिलाड़ी शामिल होंगे और सभी मैच 6-6 ओवर के खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट को ग्रीन बॉल से खेला जाएगा और अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ₹2100 निर्धारित किया गया है। जिसमें विजेता टीम को ₹10,000 नकद राशि एवं ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को ₹5000 नगद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे।