BPSC शिक्षिका ने फुफेरी बहन से रचाई शादी, प्यार के लिए बदली जेंडर
BPSC शिक्षिका नयनश्री ने अपनी फुफेरी बहन राखी से की शादी। शादी के लिए राखी ने 8 लाख खर्च कर कराया जेंडर चेंज और राहुल बन गया।
Updated Jun 02 2026 10:53 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Jamui, Bihar, India
Gender Change Marriage: बिहार के जमुई जिले से प्रेम और समर्पण की एक बेहद अनोखी और दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दो बहनों का प्यार इस मुकाम तक पहुंचा कि दोनों ने समाज की परवाह किए बिना शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। यह पूरा मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला गांव का है।
प्यार के लिए बदला जेंडर
जानकारी के अनुसार, हरला गांव की रहने वाले 22 वर्षीय नयनश्री, जो बीपीएससी (BPSC) पास कर शिक्षिका बनी थीं, वह अपनी 23 वर्षीय फुफेरी बहन राखी से बेहद प्यार करती थीं। दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया, लेकिन समाज और परिवार को देखते हुए राखी ने एक बड़ा कदम उठाया और 6 महीने पहले राखी का जेंडर चेंज कराया। इस पूरे मेडिकल प्रक्रिया में करीब 8 लाख रुपए का खर्च हुआ। जेंडर चेंज करने के बाद राखी ने अपना नया नाम राहुल रख लिया। बता दे कि इन दोनों का घर एक दूसरे से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर है।
Read: होटल नीलम पैलेस में घुसकर मैनेजर समेत 4 कर्मियों को पीटा, नगदी और जेवरात लूटे
हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
जेंडर चेंज करने के बाद राहुल और नयनश्री ने हिंदू परंपरा के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। राहुल ने नयनश्री की मांग में सिंदूर भरकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। शादी के बाद दोनों अपने पैतृक गांव पहुंचे, तो वहां परिवार और गांव वालों ने बिना किसी झिझक के नए जोड़े का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया और दोनों के परिवार इस अनोखे रिश्ते और बच्चों की खुशी से बेहद खुश हैं।