मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल हादसा: ICU में लगी भीषण आग, 10 की मौत की आशंका

Bihar Hospital Fire Accident: मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में देर रात लगी भीषण आग। हादसे में 10 मरीजों की मौत की आशंका।

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल हादसा: ICU में लगी भीषण आग, 10 की मौत की आशंका

Updated Jun 04 2026 12:57 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Muzaffarpur, Bihar, India

Prasad Hospital Muzaffarpur Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसिद्ध 'प्रसाद हॉस्पिटल' में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते अस्पताल के आईसीयू (ICU) को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के वक़्त अस्पताल में भर्ती दो दर्जन से ज्यादा मरीज सीधे तौर पर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में 10 मरीजों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की तरफ से मृतकों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं आई है।


यह भी पढ़ें: सगी मौसी के साथ आपत्तिजनक हालत में था भांजा, नाना ने रंगे हाथ पकड़ मंदिर में कराई शादी


शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के आदेश

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि अस्पताल परिसर में भड़की इस भयावह आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है, लेकिन हादसे की वास्तविक तरह पूरी तरह से विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही पता चलेगी। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश जारी कर दिया है।

Ads