सगी मौसी के साथ आपत्तिजनक हालत में था भांजा, नाना ने रंगे हाथ पकड़ मंदिर में कराई शादी
Bihar News: वैशाली जिले में मौसी और भांजे के बीच चल रहे गुपचुप इश्क को नाना ने कमरे में रंगे हाथ पकड़ा, और पंचायत बुलाकर मंदिर में करा दी शादी, जानिए पूरी खबर।
Updated Jun 04 2026 12:13 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Vaishali, Bihar, India
बिहार के वैशाली जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक का अपनी सगी मौसी के साथ पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का पता तब चला, जब दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। इस अजीबोगरीब मामले से पूरे गांव में भारी बवाल हुआ और दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई।
दो साल से चल रहा था 'गुपचुप' इश्क
जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गोलू महतो नाम के युवक का अफेयर अपनी सगी मौसी ममता कुमारी (निवासी रोहुआ गांव) के साथ पिछले दो वर्षों से चल रहा था। हालांकि, यह रिश्ता दोनों का मौसी-भांजे का था, इसलिए परिवार वालों ने उनके मिलने-जुलने पर कभी शक नहीं किया। लेकिन, दोनों इस पवित्र रिश्ते की आड़ में छिपकर अपना प्यार परवान चढ़ा रहे थे।
यह भी पढ़े: कोर्ट में बोली बेटी- ये मेरे दुश्मन हैं, पिता ने किया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार
नाना ने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
बीते दिन गोलू महतो अपने नाना के घर, यानी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों एक बंद कमरे में थे, तभी अचानक युवक के नाना जगलाल महतो ने कमरे का दरवाजा खोला, तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा; जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गुस्से में नाना ने अपनी बेटी और नाती, दोनों की जमकर पिटाई कर दी और शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पंचायत बैठी और मंदिर में करा दी गई शादी
रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाले इस मामले को लेकर गांव में तुरंत पंचायत बुलाई गई और लोक-लाज के डर से, दोनों पक्षों की पंचायत ने एक फैसला सुनाया और स्थानीय मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ मौसी और भांजे की शादी करा दी गई। यह अनोखा रिश्ता पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।