औरंगाबाद में दो छात्राएं लापता, 20 मई से नहीं लौटीं घर, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के पौथु गांव से दो स्कूली छात्राएं 20 मई से लापता हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता रहे हैं, पुलिस मामले की जांच और तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में दो छात्राएं लापता, 20 मई से नहीं लौटीं घर, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के अंतर्गत पौथु गांव से दो स्कूली छात्राओं का लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं 20 मई को रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थींं। लेकिन देर शाम तक वे घर वापस नहीं लौटीं। जिसके बाद परिजन परेशान हो गए और उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। 

परिजनों के अनुसार, काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। दोनों को स्कूल, आसपास के गांव और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई। कई जगहों पर ढूंढने के बाद भी दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई।

Ads

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में बच्चियों की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।