खान सर विवाद में जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप, बोले- “मेरे भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाई गई”

Khan Sir Latest News: पटना में खान सर और रौशन आनंद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद ने खान सर उर्फ फैजल खान और आरएस प्रसाद पर अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

खान सर विवाद में जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप, बोले- “मेरे भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाई गई”

Updated Jun 15 2026 04:11 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

बिहार के पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद ने सोमवार को एक नया मोड़ ला दिया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद को अदालत से जमानत मिलते ही उन्होंने मीडिया के सामने खान सर उर्फ फैजल खान के ऊपर कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं।

रौशन ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर कहा कि मेरे भाई की मौत कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है। उनका कहना है कि फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी आरएस प्रसाद ने मिलकर उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाई है।

Ads

उन्होंने कहा कि जब तक वह बाहर थे तब तक उनके भाई के साथ कुछ नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तो उनके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


नेपाल में मिला था प्रिंस यादव का शव

खान सर कोचिंग सेंटर की घटना में आरोपी प्रिंस यादव का शव हाल में नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस घटना ने कहानी में एक नया मोड़ लाकर खड़ा कर दिया है। प्रिंस यादव की मौत को लेकर कई सारे बड़े सवाल उठ रहे हैं और परिवार लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।


अदालत से मिली जमानत

खान सर कोचिंग विवाद और हमले से जुड़े मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद को पटना अदालत ने जमानत दे दी है। लगभग 12 दिन जेल में रहने के बाद वह अब बाहर आए हैं। जिसके बाद यह विवाद और गर्म हो गया। 

Ads