औरंगाबाद में ईंधन की मार! पेट्रोल ₹115 और डीजल ₹101 लीटर, घंटों लाइन में खड़े हो रहे लोग

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव क्षेत्र में पेट्रोल ₹115.05 और डीजल ₹101 प्रति लीटर पहुंच गया है। ईंधन लेने के लिए लोगों को आधे घंटे से एक घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है।

औरंगाबाद में ईंधन की मार! पेट्रोल ₹115 और डीजल ₹101 लीटर, घंटों लाइन में खड़े हो रहे लोग

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव क्षेत्र में भी लोगों को महंगे ईंधन की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों का बजट ढीला पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर तेल लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। 

देव में स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत ₹115.05 प्रति लीटर और डीजल ₹101 प्रति लीटर देखने को मिल रहा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईंधन लेने के लिए कई बार आधे घंटे से लेकर 1 घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ता है। खासकर सुबह और शाम के समय पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। बाइक, कार और छोटे व्यवसाय से जुड़े वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। 

Ads

क्षेत्र के ग्रामीण लोगों और किसानों का कहना है कि लगातार तेल के दाम बढ़ने की वजह से खेती में भी परेशानी हो रही है, जिसके कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। समय पर तेल नहीं मिलने के कारण खेत में फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से फसलें सूख रही हैं। लोगों से बातचीत के दौरान उनका कहना है कि सरकार को ईंधन की कीमतों पर राहत देना चाहिए ताकि वाहन चालकों के साथ-साथ किसानों को भी उचित कीमत पर तेल मिल सके।