कुटुंबा में जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

बिहार का औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुई गांव में गुरुवार को 10 वर्षीय बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई

कुटुंबा में जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

हर साल बिजली के चपेट में आने से कई लोग अपनी जान गवा देते हैं, जिसकी मुख्य वजह बिजली के जर्जर तार होती है जो टूटकर खेत या किसी के घर पर गिरने से घटना घटती है हाल में ही कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घटी जिसमें बिजली के चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई


आनन-फानन में अस्पताल ले गए परिजन, पर नहीं बची जान 

मिली जानकारी के अनुसार सुही गांव के निवासी गुप्ता पासवान के पुत्र पीयूष कुमार अपने घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान वह गांव के पास ही खेत में चला गया जहां पर पहले से गिरी बिजली के तार के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। 

उसके परिजन को जैसे ही यह बात पता चली तो आनन-फानन में घर के पास वाले खेत में गए और किसी तरह बांस के सहारे बच्चों को करंट से अलग किया जिसके बाद इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। पीयूष कुमार अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था ।


इकलौते चिराग की मौत से बुझ गया घर का उजाला 

इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है इस घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया है। ग्रामीण इस घटना से पूरी तरह आक्रोश में है और बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में कई जगह जर्जर और टूटे बिजली के तार लंबे समय से लटके हुए हैं जिसकी मरम्मत बिजली विभाग द्वारा नहीं कराई जाती है ग्रामीणों ने सभी जर्जर तारों को शीघ्र बदलने और मरम्मत करने की मांग की है।