Aurangabad Bihar News: खुले व जर्जर कुएं को विधायक ने ढंकवाया, ग्रामीणों को मिली राहत

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के बेलाही गांव में स्थानीय विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्र ने गांव के कुएं में लोहे का ढक्कन लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Aurangabad Bihar News: खुले व जर्जर कुएं को विधायक ने ढंकवाया, ग्रामीणों को मिली राहत

दाउदनगर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर क्षेत्र के बेलाही गांव में लंबे समय से खुले और जर्जर पड़े एक कुएं को मजबूत लोहे से ढक्कन लगवा कर सुरक्षित कराया गया। गांव के बीच स्थित यह कुएं की वजह से ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। 

जानकारी के अनुसार, जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्र की नजर जब इस कुएं पर पड़ी तो, उन्होंने तत्काल इसे सुरक्षित करने का निर्णय लिया। कुएं में लोहे का ढक्कन लग जाने के बाद दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो गई है।

Ads

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीचो-बीच कुआं होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता था। कुएं पर ढक्कन लग जाने के बाद लोगों के मन से डर खत्म हो गया और उन्होंने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।