Diwali 2026 Box Office: 'Ramayana' के साथ वापस लौटेंगी 90s की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में!
दिवाली 2026 में रणबीर कपूर की रामायण के साथ मोहरा के बीच 90 के दशक की बहुत सी फिल्मों की री-रिलीज होने की चर्चा काफी रफ्तार से हो रही है। पढ़ें पूरी खबर।
Updated Oct 27 2026 11:00 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
इस बार दिवाली 2026 में थिएटर में फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। रणबीर कपूर की सिनेमा रामायण को लेकर दर्शकों में बहुत उत्साह और उल्लास है। इसी दौरान 90 के दशक की बहुत सी पुरानी बॉलीवुड फिल्म दोबारा रिलीज करने की भी चर्चा की जा रही है। इनमें मोहरा, गुप्त और त्रिदेव जैसी फेमस फिल्मों के नाम शामिल हैं। अगर इन फिल्मों को फिर से सिनेमाघरों में दिखाया जाता है तो फैंस और दर्शकों को नई और पुरानी फिल्मों में से अपनी पसंद को चुनने का एक बहुत ही सुनहरा मौका मिल सकता है।
दिवाली 2026 पर लोग कर रहे हैं रामायण की रिलीज का इंतजार
इस बार दिवाली 2026 में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण काफी चर्चित हो रही है। मीडिया खबर के अनुसार फिल्म का पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर पूरी प्रकार से आधारित है। इसकी कहानी को एक बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, इसमें की दुनिया और शामिल कलाकारों की वजह से दर्शकों के बीच काफी रुचि बनी हुई है। दिवाली के समय फिल्म की रिलीज होने से सिनेमा घरों में दर्शकों की काफी भीड़ बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
इस फिल्म में नजर आएंगे ये सारे कलाकार
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की अहम भूमिका निभा रहे हैं, इनके साथ साई पल्लवी सीता के किरदार निभाती हुई नजर आएंगी और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की अहम भूमिका को निभाते हुए नजर आएंगे, जो उसकी चर्चा का एक बहुत ही बड़ा कारण बन रहा है। दर्शक यह भी देखने के लिए उत्सुक हैं कि रामायण की जानी-पहचानी पुरानी कहानी को फिल्म रूप में किस प्रकार पेश किया जाता है।
नवंबर को दोबारा रिलीज होने की संभावना है फिल्म मोहरा की
रामायण के रिलीज होने के ठीक एक दिन बाद यानी 6 नवंबर को फिर मोहरा को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की बात कही गई है। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी, उसमें सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और रवीना टंडन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म अपनी कहानी, एक्शन और मशहूर गानों के लिए बहुत लोकप्रिय हुई थी और अगर इसकी भी रिलीज की जाती है तो पुराने दर्शकों को दोबारा से बड़े पर्दे पर यह फिल्म देखने का मौका मिल सकता है।
बॉक्स ऑफिस पर मोहरा फिल्म ने जितनी कमाई की थी
मोहरा फिल्म सन 1994 में रिलीज हुई थी और उस समय काफी सफल फिल्मों में गिनी गई थी। रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म का बजट लगभग 3.5 करोड़ था और इसकी दुनिया भर की कमाई करीब 22.65 करोड़ रुपये बताई गई थी, वहीं दूसरी ओर भारत में फिल्म का नेट अमाउंट जो कलेक्ट हुआ था वह लगभग 12.02 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से यह फिल्म बहुत अच्छी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी और अगर यह फिल्म दोबारा रिलीज होती है तो री-रिलीज होने के बाद भी होने वाली कमाई पर दर्शकों की नजर टिकी रहेगी।
गुप्त, त्रिदेव, विधाता और युद्ध पर भी की गई चर्चा
मोहरा फिल्म के अलावा 90 के समय की कुछ दूसरी फिल्मों को भी दोबारा री-रिलीज करने की चर्चा की जा रही है, इनमें त्रिदेव, विधाता और गुप्त के नामों को भी शामिल किया गया है। यह फिल्में पुराने जमाने के सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच में काफी मशहूर मानी जाती हैं। अगर इन फिल्मों को दिवाली के समय सिनेमाघरों में लाया जाता है तो इन फिल्मों के फैंस को फिर से एक बार पुरानी फिल्मों का आनंद लेने का एक बहुत ही सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है, हालांकि अभी इन फिल्मों में से कौन सी फिल्म री-रिलीज की जाएगी, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
रामायण फिल्म के लिए की जा रही है एडवांस में बुकिंग
रामायण फिल्म की बुकिंग द्वारा एडवांस में की जा रही है और इसकी बहुत चर्चा की जा रही है। रिपोर्ट्स के हिसाब से फिल्म ने प्री-सेल्स में करीब 11.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह अमाउंट करीब 9.73 करोड़ रुपये बताया गया है। रिपोर्ट में लगभग 2.18 लाख टिकट की बिक्री के बारे में भी बताया गया है। यह सभी आंकड़े यह दिखाते हैं कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआती दौर में ही कितनी दिलचस्पी है। हालांकि दिवाली आने तक एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में और भी बदलाव देखे जा सकते हैं और इसकी फाइनल कमाई का पता फिल्म रिलीज होने के बाद ही चल सकता है।