Gas Cylinder New Rules: 1 मई से बदल जाएंगे गैस सिलेंडर के नियम! बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक, इन 5 बड़े बदलावों का आप पर होगा सीधा असर।
1 मई 2026 से LPG सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य होगा। साथ ही Digital KYC और सुरक्षा जांच के नियमों में भी बदलाव किया गया है। जानें Indane, HP और Bharat Gas ग्राहकों के लिए पूरी अपडेट।
Updated Apr 28 2026 08:49 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
LPG Gas Rules Change from 1st May 2026: अगर आप भी अपने घर में रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर बिना भी जरूरी है। 1 में 2026 की शुरुआत सही एलपीजी सिलेंडर और बुकिंग डिलीवरी से जुड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। नए नियम का असर सीधा इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas) के करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला हैभारत सरकार और तेल कंपनियों के इस बदलाव से गैस वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बन जाएगा। जानिए 1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है।
1. बिना OTP के नहीं मिलेगा सिलेंडर (DAC)
सरकार के इस नए नियम को लागू होने के बाद अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय Delivery Authentication Code (DAC) देना अनिवार्य हो गया है।
- जब आप सिलेंडर बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा।
- डिलीवरी बॉय को यह कोड दिखाने के बाद ही आपको सिलेंडर दिया जाएगा।
- इस नियम का मुख्य उद्देश्य गैस के कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि गैस सिलेंडर सही ग्राहक तक पहुंचा है या नहीं।
यह भी पढ़ें: बिहार में 50 हजार जीविका समूहों को मिलेगा 10-10 लाख का लोन, जानें पूरी योजना और लाभ
2. Digital KYC है जरूरी, वरना रुकेगी सब्सिडी
तेल कंपनियों ने निर्देश दिया है कि जिन ग्राहकों की KYC बहुत लंबे समय से नहीं हुई है उन्हें एक में तक इसे पूरा करना होगा।
- अगर आपकी केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपकी सब्सिडी रुक सकती है या बुकिंग में समस्या आ सकती है।
- आप इसे अपने मोबाइल ऐप या नजदीकी एजेंसी पर जाकर आसानी से करवा सकते हैं।
3. अब WhatsApp और सेंट्रलाइज्ड नंबर से होगी बुकिंग
आप ग्राहकों के को बुकिंग के लिए पुराने नंबरों की जगह सेंट्रलाइज्ड नंबर और व्हाट्सएप (WhatsApp) बुकिंग की प्राथमिकता दी जाएगी।
- इंडेन गैस के ग्राहक अब एक ही ऑल-इंडिया नंबर पर कॉल करके बुकिंग कर सकेंगे।
- नियमों में बदलाव के बाद, बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बुकिंग करना मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 50 हजार जीविका समूहों को मिलेगा 10-10 लाख का लोन, जानें पूरी योजना और लाभ
4. गैस की कीमतों में संशोधन
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों को देखते हुए इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 में 2026 को भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
5. घर की सुरक्षा जांच (Mandatory Safety Check)
सरकार के नई गाइडलाइन के मुताबिक अब डिलीवरी के समय डिलीवरी मैन को ग्राहक के घर के गैस कनेक्शन का पाइप और रेगुलेटर जांच करना अनिवार्य होगा। इसके लिए ग्राहक को मामूली और देना पड़ सकता है लेकिन यह सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम बताया जा रहा है।
1 में 2026 से लागू होने वाले इस नए नियम को सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यदि आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में अपडेट नहीं है तो इसे तुरंत करवा ले ताकि आपको बुकिंग ओटीपी प्राप्त करने में परेशानी ना उठाना पड़े।