बिहार में 50 हजार जीविका समूहों को मिलेगा 10-10 लाख का लोन, जानें पूरी योजना और लाभ
बिहार सरकार इस वित्तीय वर्ष में 50 हजार जीविका समूहों को 10-10 लाख रुपये का लोन देगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कुल 16,000 करोड़ के ऋण का लक्ष्य। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Updated Apr 24 2026 09:24 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
बिहार जीविका समूह लोन 2026-27: बिहार की महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य के 50 हजार जीविका समूहों को बैंकों के माध्यम से 10-10 लाख रुपये का लोन देने की घोषणा की है। यह फैसला जीविका दीदियों को पिछले शानदार प्रदर्शन और ऋण वापसी के बेहतर रिकॉर्ड को देखते हुए लिया गया है।
16 हजार करोड़ रुपये का ऋण लक्ष्य
चल रहे इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने सभी जीविका समूहों को मिलाकर कुल 16,000 करोड़ रुपए का लोन देने का लक्ष्य रखा है। जानकारी के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष (2025-2026) में इन समूहों ने लगभग 14000 करोड रुपए का लोन लिया था। जिसका उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बड़े रोजगार को स्थापित करने के लिए किया था।
हर सदस्य को मिलेगा औसतन 1 लाख का लाभ
बिहार के ग्रामीण इलाकों में वर्तमान में लगभग 11 लाख जीविका दीदियां सक्रिय हैं। आंकड़ों के अनुसार:
- एक जीविका समूह में औसतन 12 सदस्य होते हैं।
- 50 हजार समूहों को मिलने वाले 10-10 लाख के लोन से प्रत्येक सदस्य को औसतन 1 लाख रुपये तक की पूंजी प्राप्त होगी।
- अधिकारियों के मुताबिक, अगले 2-3 वर्षों में 5 लाख समूहों को इस श्रेणी (10 लाख लोन) तक लाने का लक्ष्य है।
लोन की चार श्रेणियां और 99% रिकवरी रेट
जीविका समूहों को उनके प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर चार अलग-अलग चरणों में लोन दिया जाता है:
- प्रथम चरण: 1.5 लाख रुपये
- द्वितीय चरण: 3 लाख रुपये
- तृतीय चरण: 6 लाख रुपये
- चतुर्थ चरण: 10 लाख रुपये
किन व्यवसायों में होगा लोन का उपयोग?
बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे इस लोन का उपयोग जीविका दीदियां पशुपालन और मछली पालन, किराना दुकान और चाय दुकान, उन्नत कृषि और ब्यूटी पार्लर जैसे इत्यादि रोजगारों के लिए कर रही हैं।
नीतीश कुमार का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' और महिला सशक्तिकरण
जीव का योजना को मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी करोड़ों महिलाओं को सरकार ने 10000 रुपए की सहायता राशि दिया था। इसके साथ लगभग 2 लाख परिवारों को बेहतर स्वरोजगार के लिए दो-दो लाख रुपए देने योजना पर विचार किया जा रहा है।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. बिहार में जीविका दीदियों को कितना लोन मिल रहा है?
इस वित्तीय वर्ष में 50 हजार समूहों को 10-10 लाख रुपये और कुल समूहों के लिए 16,000 करोड़ का लक्ष्य है।
2. जीविका समूह लोन के लिए पात्रता क्या है?
समूह के पिछले लोन की वापसी का रिकॉर्ड और उनके व्यवसायिक प्रदर्शन के आधार पर बैंक ऋण राशि तय करते है की आपको लोने दिया जाये या नहीं
3. क्या यह लोन केवल व्यापार के लिए है?
यह लोन रोजगार विस्तार के लिए, लेकिन महिलाएं अपनी छोटी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए भी समूह से मदद ले सकती हैं।