Bihar Board Scholarship 2026: 10वीं और 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे ₹25,000 तक, यहाँ जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
Bihar Board Scholarship 2026 Online Apply: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत मिल रहे हैं ₹25,000 तक। जानें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और मेधासॉफ्ट (Medhasoft) पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करने का आसान तरीका।
Updated Apr 28 2026 09:31 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Bihar Board Scholarship 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी स्कॉलरशिप के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिसका इंतजार छात्र रिजल्ट आने के बाद से कर रहे हैं। इस बार दसवीं और बारहवीं पास छात्रों को 10000 से लेकर ₹25000 तक के राशि दी जाएगी।
अगर आप भी छात्र हैं और इस बार 2026 के बिहार बोर्ड परीक्षा पास की है तो या खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां आपको हम आवेदन की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और मेधासॉफ्ट (Medhasoft) स्टेटस चेक करने का तरीका बता रहे हैं।
विवरण - जानकारी
बोर्ड का नाम: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
योजना का नाम: मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना
किसे मिलेगा लाभ: 10वीं और 12वीं (1st & 2nd Division) पास छात्र
प्रोत्साहन राशि: ₹10,000 से ₹25,000 तक
आवेदन का तरीका: ऑनलाइन (Medhasoft Portal)
आधिकारिक वेबसाइट: medhasoft.bih.nic.in
किसे मिलेगी कितनी राशि?
बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियां में सहायता राशि दी जाती है जो निम्नलिखित प्रकार हैं।
- इंटर (12वीं) पास छात्राएं: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सभी अविवाहित उत्तीर्ण छात्राओं को ₹25,000 दिए जाते हैं।
- मैट्रिक (10वीं) पास छात्र/छात्राएं: 1st Division से पास होने वाले छात्रों को ₹10,000 और अनुसूचित जाति/जनजाति के 2nd Division पास छात्रों को ₹8,000 मिलते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents):
अगर आपने भी इस बार का परीक्षा पास किया है तो, आप निम्नलिखित कागजादों को तैयार रखें। क्योंकि स्कॉलरशिप अप्लाई करते समय आपको यह दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
- बैंक पासबुक (छात्र के नाम पर और आधार से लिंक)
- निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- मार्कशीट (10वीं या 12वीं की)
- चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Board Scholarship 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले Medhasoft की आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएँ।
- होम पेज पर Apply for 2026 Scholarship के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्राप्तांक दर्ज करें।
- आधार वेरिफिकेशन पूरा करें और बैंक डिटेल्स भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन के बाद अपने Application Status को समय-समय पर चेक करते रहें।
बिहार बोर्ड स्कॉलरशिप 2026 छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई में काफी मददगार साबित होती है। छात्रों से सलाह दी जाती है कि फिर भी फर्जी वेबसाइट से बच्चे और केवल आधिकारिक वेबसाइट मेधासॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें।