Silver and Gold Rate Today: 26 अक्टूबर को सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं, जानें अन्य 10 शहरों के रेट

26 अक्टूबर को सोने और चांदी के भाव में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला। जानें मुंबई, दिल्ली, पटना, बेंगलुरु के साथ 10 अन्य शहरों में सोने का भाव।

Silver and Gold Rate Today: 26 अक्टूबर को सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं, जानें अन्य 10 शहरों के रेट

Updated Oct 26 2026 12:17 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

26 अक्टूबर 2026 को सोने के भाव में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला। रविवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर रहे। इससे पहले दिन दोनों तरह के सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले पिछले दो दिनों में सोने के दाम में काफी गिरावट आई थी। इस समय 24 कैरेट सोना 3,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,300 रुपये तक सस्ता हुआ था।


चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला

आज चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव 2,19,900 रुपये है। इसके साथ चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत इतनी ही है। पिछले दो दिनों में चांदी 10,000 रुपये से सस्ती हुई थी। वहीं 15 अक्टूबर को इसकी कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। इसी प्रकार 11 दिनों में 1 किलो चांदी 15,000 रुपये सस्ती हो चुकी है।

Ads


10 अन्य शहरों में सोने का ताजा भाव

अगर आप सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर का भाव जान लें। नीचे दिए गए टेबल में 10 शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत दी गई है।

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,42,720₹1,30,850₹1,07,090
मुंबई₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,940
कोलकाता₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,940
चेन्नई₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,950
बेंगलुरु₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,940
हैदराबाद₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,940
लखनऊ₹1,42,730₹1,30,850₹1,07,090
पटना₹1,42,630₹1,30,750₹1,06,990
जयपुर₹1,42,730₹1,30,850₹1,07,090
अहमदाबाद₹1,42,630₹1,30,750₹1,06,990

Ads

नोट: टेबल में दी गई सभी कीमतें 10 ग्राम सोने की हैं

अगर 10 शहरों का भाव देखा जाए तो लखनऊ, दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,42,730 रुपये का है। चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में इसका भाव 1,42,580 रुपये है।

Ads


कच्चे तेल की महंगाई का असर सोने पर

लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के अनुसार कच्चे तेल में जो कीमतों की बढ़ोतरी हो रही है उसका असर सोने और चांदी पर भी पड़ सकता है। ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने से महंगाई में बढ़ोतरी की चिंता है। अगर महंगाई में बढ़ोतरी होती है तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है। इससे सोने और चांदी में निवेश करने वाले लोगों की दिलचस्पी कम हो सकती है।


अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नजर है बैठक पर

अभी के अनुसार निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई और बढ़ते तनाव को लेकर चिंताएं भी बाजार को अति प्रभावित कर सकती हैं।

Ads


आगे क्या हो सकती है सोने और चांदी की कीमत

फिलहाल रिपोर्ट्स के अनुसार सोने और चांदी की कीमत स्थिर है, लेकिन आगे चलकर इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक हालात और ब्याज दरों से बाजार की दिशा तय होगी। गहने की खरीदारी करते समय मेकिंग चार्जेस और लागू किए गए टैक्सों को भी ध्यान में रखें, क्योंकि इससे आखिरी कीमत बढ़ सकती है।