तड़पता रहा घायल मरीज, स्वास्थ्यकर्मी ने परिजनों से धुलवाई '108' एंबुलेंस
कटनी जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार! जहाँ एक घायल मरीज दर्द से तड़पता रहा, वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने इलाज के बजाय परिजनों से 108 एंबुलेंस धुलवाई। देखें वायरल वीडियो
Updated Apr 28 2026 08:20 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Katni, Madhya Pradesh, India
मध्य प्रदेश के कटनी के अस्पताल से ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने न केवल स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है बल्कि मानवता को शर्मसार कर दिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मरीज गंभीर रूप से दर्द से कर रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल के जिम्मेदार कर्मचारी, इलाज शुरू करने के बजाय उसके परिजनों को हाथ में बाल्टी और कपड़ा थमाकर एंबुलेंस की सफाई करवा रहे हैं।
मजबूर परिजन करने लगे एंबुलेंस की सफाई
मिली जानकारी के अनुसार एक घायल मरीज को आपातकालीन स्थिति में जिला अस्पताल कटनी लाया गया था। मरीज के हालत इतनी गंभीर थी कि उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। लेकिन वहां के कर्मचारी लापरवाही करते हुए इलाज करने के बजाय परिजनों से एंबुलेंस साफ करवा रहे थे। मरीज के इलाज करवाने के लिए उसके परिजन इतने मजबूर थे कि कर्मचारियों के कहने पर 108 एंबुलेंस को धोना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: गुमला में मानवता शर्मसार: कुरुमगढ़ के जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
व्यवस्था पर उठते गंभीर सवाल
इस घटना ने सरकारी दावों और आपातकालीन सेवाओं की पोल खोल कर रखती है। जिस एंबुलेंस का उद्देश्य मरीजों की जान बचाना है वह अब लापरवाही की प्रतीक बनकर रह गई है। वीडियो वायरल होने के बावजूद क्या दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी या हर बार की तरह जांच के नाम पर मामले कोठंडा बस्ती में डाल दिया जाएगा।
भड़के लोगों ने की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अस्पताल के कर्मचारियों पर आक्रोश दिखाते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि, अगर एक अस्पताल में मरीज के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम जिंदगी अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है। यह एक लापरवाही नहीं बल्कि अपराध है मरीज की जिंदगी दांव पर लगी हो तब उससे जुड़े लोगों से मजदूरी करवाना उसकी मजबूरी का फायदा उठाना है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर चुपी शादी हुई है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर इससे संबंधित दोस्ती कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई करती है या फिर यह मामला फाइलों में दब कर रह जाएगा।