Tulsi Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता

Tulsi Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता

Updated Nov 01 2025 09:39 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Tulsi Mata Ki Aarti: हिंदू धर्म के अनुसारतुलसी माता को घर में लगाना शुभ और पवित्र माना जाता है, कहा जाता है कि तुलसी माता देवी लक्ष्मी का ही स्वरुप है तुलसी का पौधा घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर में शांति बनी रहती है.


माता तुलसी की आरती | Tulsi Ji Ki Aarti

जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।

सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता॥

॥ जय तुलसी माता...॥​


सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।

रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता॥

॥ जय तुलसी माता...॥​


बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।

विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता॥

॥ जय तुलसी माता...॥​

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता॥

॥ जय तुलसी माता...॥​


लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।

मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता॥

॥ जय तुलसी माता...॥​


हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।

प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता॥

हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता॥

॥ जय तुलसी माता...॥​


जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।

सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता॥



तुलसी माता का यह आरती तुलसी विवाह, रोज संध्या के समय या देव उठानी एकादशी के दिन गाई जाती है, यह आरती प्रतिदिन संध्या के समय गाने से घर में दरिद्रता, दुख और भय दूर होते हैं.