Eid-ul-Adha 2026: बकरीद 27 या 28 मई को? चांद दिखने के बाद बदली तारीख, जानें पूरी जानकारी

Eid-ul-Adha 2026 Date: जानें भारत में बकरीद 27 या 28 मई को कब मनाई जाएगी। चांद दिखाई न देने के बाद बदली तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ गया है।

Eid-ul-Adha 2026: बकरीद 27 या 28 मई को? चांद दिखने के बाद बदली तारीख, जानें पूरी जानकारी

Updated May 27 2026 06:20 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Bakrid 2026 Date in India: दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय का त्यौहार Eid al-Adha यानी बकरीद 2026 की तारीख को लेकर इस बार काफी कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। पहले बताया जा रहा था कि यह पर्व 27 मई को मनाया जाएगा, लेकिन चांद दिखाई न देने के कारण कई देशों और भारत के अधिकांश राज्यों में अब बकरीद 28 मई 2026 मनाए जाने की पुष्टि हुई है।


चांद नहीं दिखने के बाद बदला फैसला 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम महीने जिलहिज्जा (Zul-Hijjah) का चाँद नजर नहीं आया, जिसके बाद त्योहार की तारीख में बदलाव किया गया है। हालांकि भारत के जम्मू कश्मीर समेत कुछ इलाकों में स्थानीय चांद दिखने की सूचना के आधार पर 27 मई को ही बकरीद मनाई जा रही है।

Ads


क्यों मनाई जाती है बकरीद?

Eid al-Adha यानी बकरीद को कुर्बानी का त्यौहार भी कहा जाता है। इस त्योहार को मुस्लिम समुदाय के लोग हजरत इब्राहीम की अल्लाह के प्रति आस्था और बलिदान की याद में मनाते हैं। इस दिन लोग ईद की नमाज अदा करते हैं और जानवर की कुर्बानी देकर जरूरतमंदों को मांस बांटते हैं।


अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है तारीख

विशेषज्ञों के अनुसार इस्लामी त्योहार की तारीखें पूरी तरह चांद पर निर्भर करती हैं, इसलिए अलग-अलग देशों और क्षेत्रों में एक दिन का अंतर सामान्य माना जाता है। क्योंकि कभी-कभी एक क्षेत्र में चांद दिखाई देता है तो दूसरे क्षेत्र में नहीं दिखाई देता है जिसकी वजह से पर्व की तारीख में बदलाव किया जाता है।

Ads