आस्था का सैलाब: बिहार के राजाबीघा में तालाब खुदाई के दौरान निकली भगवान श्री कृष्ण की प्राचीन प्रतिमा, मंदिर निर्माण की उठी मांग
बिहार के मसौढ़ी प्रखंड के राजा बीघा गांव में छठ घाट के लिए तालाब की खुदाई होने के दौरान जमीन से भगवान कृष्ण की एक अत्यंत सुंदर प्रतिमा निकली है। काले पत्थर से निर्मित या प्रतिमा मिलते ही पूरे इलाके में जय श्री कृष्ण का नारा गूंजने लगा।
कैसे मिली प्रतिमा?
बताया जा रहा है कि पटना-गया फोरलेन के पूर्व में स्थित राजाबीघा गांव में गांव वालों ने छठ पूजा के लिए एक घाटका निर्माण करवा रहे थे, गुरुवार के दिन दोपहर के समय जब मजदूर तालाब बनाने के लिए खुदाई कर रहे थे तभी अचानक उनका फावड़ा एक सख्त पत्थर से टकराई, सावधानी से मिट्टी हटाने परउन्हें वहां 2 फीट ऊंची काले पत्थर से बनी भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी हुई दिखाई दी। जैसे ही यह खबर आसपास फैली तो दर्जनों गांव के लोग ट्रैक्टर और बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और धीरे-धीरे वहां का नजाराएक मंदिर प्रांगण में तब्दील हो गया।
लोगों ने किया मंदिर बनवाने की मांग
भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा निकालने के बादवहां के लोगों और युवाओं का कहना है कि जहां पर भगवान प्रकट हुए हैं अब वह भूमि पवित्र हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस स्थान पर अब कृष्ण मंदिर का निर्माण कराया जाएफिलहाल स्थानीय प्रशासन पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है। अधिकारी प्रतिमा को प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की जांच करने के लिए विभाग के टीम पहुंच सकते हैं।
