नारियल फोड़ते समय निकल जाए सड़ा, तो तुरंत करें ये 3 काम, टल जाएगी हर बड़ी विपदा

क्या मंदिर में नारियल फोड़ते समय आपका नारियल भी खराब निकला है? जानें क्यों ज्योतिष शास्त्र इसे अशुभ नहीं बल्कि शुभ संकेत मानता है और ऐसे में आपको क्या करना चाहिए।

नारियल फोड़ते समय निकल जाए सड़ा, तो तुरंत करें ये 3 काम, टल जाएगी हर बड़ी विपदा

Updated May 15 2026 03:50 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

हिंदू धर्म में मंदिर में दर्शन के दौरान, या किसी भी शुभ कार्य में नारियल फोड़ने की परंपरा सदियों पुरानी है। नारियल, यानी कि श्रीफल, सुख समृद्धि और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि जब भक्त मंदिर या शुभ कार्य में नारियल का चढ़ावा चढ़ाकर उसे फोड़ते हैं, तो अंदर से खराब या सड़ा हुआ निकल जाता है। तो ज्यादातर लोगों के मन में डर हो जाता है कि यह किसी अनहोनी या अशुभ घटना का संकेत है। वास्तव में, नारियल का खराब निकलना शुभ है या अशुभ, आइए जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र और विशेषज्ञों का इस पर क्या कहना है। 


भगवान ने स्वीकार की आपकी भेंट

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषियों के अनुसार, अगर नारियल फोड़ते समय अंदर से खराब निकलता है, तो इसका अर्थ अशुभ नहीं, बल्कि अत्यंत शुभ होता है। नारियल का खराब निकलना या सड़ा हुआ निकलना, यह माना जाता है कि भगवान ने आपकी पूजा और भेंट स्वीकार कर ली है। अगर नारियल अंदर से सूखा निकलता है, तो इसका संकेत यह है कि आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है; और अगर नारियल अंदर से सड़ा हुआ निकलता है, तो इसका मतलब आपके ऊपर आने वाली कोई बड़ी विपदा टल गई है। 

Ads

यह भी पढ़ें: घर के दरवाजे पर पायदान रखने से होगी कई सारे समस्याओं का समाधान


नकारात्मक ऊर्जा का अंत

प्रचलित मान्यता के अनुसार, यदि आपके ऊपर या परिवार के ऊपर कोई विपदा आने वाली थी या कोई नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव था, तो नारियल ने उसे अपने भीतर सोख लिया है। खराब नारियल निकलना, यह दर्शाता है कि वह संकट टल चुका है और भगवान ने आपकी रक्षा की है। 

Ads


अगर नारियल खराब निकले तो क्या करें?

  • क्षमा प्रार्थना करें: भगवान के सामने हाथ जोड़कर अपनी अनजानी भूलों के लिए क्षमा मांगें।
  • दूसरा नारियल अर्पित करें: यदि आपका मन अशांत है, तो आप श्रद्धापूर्वक दूसरा शुद्ध नारियल लाकर दोबारा अर्पित कर सकते हैं।
  • अपमान न करें: खराब निकले नारियल को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसे जल में प्रवाहित कर दें या किसी पेड़ की जड़ के पास रख दें।

धर्म हमें डरना नहीं, बल्कि सकारात्मकता के साथ जीना सिखाता है। ईश्वर किसी वस्तु को नहीं, बल्कि आपके भाव को देखते हैं। अगर चढ़ावा चढ़ाते समय आपका नारियल खराब निकले, तो मन में गलत विचार के जगह भगवान पर अटूट विश्वास रखें।