हनुमान जयंती 2026: आज है हनुमान जयंती, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2026 Date: जानें साल 2026 में हनुमान जयंती कब है? यहाँ देखें 2 अप्रैल का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और बजरंगबली को प्रसन्न करने के अचूक उपाय। पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें!

हनुमान जयंती 2026: आज है हनुमान जयंती, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Updated Apr 02 2026 12:12 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Hanuman Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत मास के पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि बजरंगबली की कृपा उनको प्राप्त हो सकें।


हनुमान जयंती 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

इस साल यानी की 2026 में पूर्णिमा तिथि और उदय तिथि के अनुसार हनुमान जयंती आज 2 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा, पूर्णिमा तिथि का आरंभ 1 अप्रैल 2026 को रात्रि 11:15 से शुरू होगा जो 2 अप्रैल 2026 को रात्रि 9:40 में समाप्त होगा।

Ads


हनुमान जयंती का महत्व (Significance)

हनुमान जी को कलयुग का जीवित देवता माना जाता है। मान्यता के अनुसार जो भक्त हनुमान जयंती के दिन सच्चे मन से उनकी आराधना करते हैं। तो उनके जीवन में सभी का और शनि दोष दूर हो जाते हैं। यही वजह है कि बजरंगबली के भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाते हैं।


पूजा की सरल विधि (Puja Vidhi)

हनुमान जी को खुश करने के लिए इस दिन भक्त विशेष रूप से पूजा करते हैं। अगर आप भी पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं। तो नीचे दिए गए सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और पूजा विधि के अनुसार करें।

Ads
  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के वस्त्र पहनें।
  • सिंदूर अर्पण: हनुमान जी की प्रतिमा पर चमेली के तेल के साथ नारंगी सिंदूर चढ़ाएं
  • भोग: बजरंगबली को बूंदी के लड्डू या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • पाठ: इस दिन हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa), बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र या मंत्र: "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें।



Shri Hanuman Chalisa 2026 | Jai Hanuman Gyan Gun Sagar (Hindi Lyrics) | श्री हनुमान चालीसा | Best Hanuman Bhajan



Ads


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. 2026 में हनुमान जयंती कब है?

Ads

उत्तर: साल 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

2. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कौन सा पाठ सबसे अच्छा है?

Ads

उत्तर: हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ सबसे उत्तम माना जाता है

3. क्या हनुमान जयंती और जन्मोत्सव एक ही है?

Ads

उत्तर: शास्त्र अनुसार हनुमान जी अमर हैं, इसलिए कई विद्वान इसे 'जन्मोत्सव' कहना अधिक सही मानते हैं।

जय बजरंगबली

Ads