औरंगाबाद के रफीगंज में शुरू किया गया पल्स पोलियो अभियान, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार ने की शुरुआत

औरंगाबाद के रफीगंज में शुरू किया गया पल्स पोलियो अभियान, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार ने की शुरुआत

औरंगाबाद जिले के रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की है.


साथ ही लोगों को पल्स पोलियो अभियान के बारे में बात कर उन्हें जागरूक किया गयाडॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि रफीगंज प्रखंड में 64,332 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य बनाया गया है, इसके साथ भारत को पोलियो मुक्त बनाने का उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान को शुरुआत की गई है.

Ads


रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस अभियान के दौरान विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, सुपरवाइजर मनोज कुमार मधुकर, सुनील कुमा,र मुमताज आलम, सुनील कुमार दीप और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.