सिमरा बाजार के फुटपाथ दुकानों को तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव
Updated Dec 18 2025 07:37 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के सिमरा बाजार मैं अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध तरीके से बनाए गए दुकान को जेसीबी से तोड़ा गया था।
इसी को लेकर सिमर और मानसरा गांव के लोगों ने मंगलवार को औरंगाबाद कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया, लोगों का कहना है कि प्रशासन अपने मनमानी से करवाई कर रही है।
फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को जगह देने की मांग
प्रदर्शन करते हुए लोगों का कहना है कि यह बेरोजगार करने की साजिश है साथी उन्होंने सरकार से बाजार समिति की मांग की और उन्हें जगह देने की भी बात की है।
लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई सारे इंदिरा आवास के मकान बने हुए थे जिन्हें तोड़ दिया गया है प्रशासन न्यायालय के आदेश को नहीं मानकर बल्कि अपने मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रही है जो लोग बड़ी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर रहे हैं इस तरह के कार्रवाई से उन्हें बेघर करने की साजिश रची जा रही है।
इस प्रदर्शन में नीतीश कुमार, अमित कुमार, छोटू कुमार, श्री राम कुमार, शिव शंकर साहू, निषाद कुमार, सूर्यदेव चौहान, विमल पांडे, विनोद चौहान, दीपक कुमार, गोविंद गुप्ता अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार, अंबिका लाल इत्यादि कई सारे लोग मौजूद थे।