Health Alert: स्वाद के चक्कर में कहीं गंवा न दें जान, अचार और मसालेदार खाना दे रहा है कैंसर को दावत!

Health Alert: स्वाद के चक्कर में कहीं गंवा न दें जान, अचार और मसालेदार खाना दे रहा है कैंसर को दावत!

Updated Dec 18 2025 06:51 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Health News: भारतीय खानपान में मसालेदार खाना या अचार खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। मसालेदार, तीखा या अचार खाने से पेट में कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती है। स्वास्थ्य वैज्ञानिकों के अनुसार मसालेदार या ज्यादा तीखा खाने से पेट में एसिडिटी जलन और गैस जैसी समस्या पैदा हो सकती है। 


चलिए जानते हैं की किन चीजों को खाने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा 

मसालेदार खाना और अचार कैसे बिगाड़ रहा है आपकी सेहत 

मसालेदार खाना या अचार खाने के स्वाद को बढ़ा देता है और इसके कई सारे फायदे भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा इस्तेमाल करने से आपका पेट खराब हो सकता है। पेट में जलन हो सकती है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, अचार में नमक और तेल की मात्रा ज्यादा होती है। जिसके कारण एसिड संतुलन बिगड़ सकता है और पेट को सुरक्षित रखने वाली म्यूकस लेकर खराब हो सकती है और आपकी सेहत बिगड़ने के साथ-साथ कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है।


भुना हुआ खाना या धुएं में पका हुआ खाना है खतरनाक

ज्यादातर भारतीय लोगों को आज पर पका हुआ खाना बेहद पसंद आता है चाहे तंदूरी चिकन हो या ग्रिल्ड मछली लोग इसे बड़े चावल से कहते हैं लेकिन यह आपके लिए खतरा हो सकता है क्योंकि खाना पकाने के इस प्रक्रिया में पीएएच हानिकारक पदार्थ उत्पन्न होता है जो आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है और कैंसर का बीमारी दे सकता है।


सब्जियों और फलों का सेवन कम करना

अगर आप भी फल और सब्जियों से दूर रहते हैं और बाहर का फास्ट फूड ज्यादा खाते हैं तो आपको कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है जो हमारे शरीर के कोशिकाओं को सूजन और क्षति होने से बचाता है। जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।

डॉक्टर के अनुसार आपको डेली रूटीन में खट्टे फल टमाटर और पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन सी और ही भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव को नुकसान होने से बचाते हैं। जिससे कैंसर का खतरा कम होता है ।