औरंगाबाद सदर अस्पताल हो चुका है नशेड़ियों की अड्डा, बाथरूम में जाकर लेते हैं नशे का इंजेक्शन
Updated Dec 11 2025 04:46 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले का सदर अस्पताल नशेड़ियों का अड्डा हो चुका है, कई सारे सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद भी नशेड़ी लोगों की नजर से बचने के लिए सदर अस्पताल के शौचालय में जाकर नशीला इंजेक्शन लेते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं।
वार्ड नंबर 29 के शौचालय में मिला नशीला इंजेक्शन
इतनी भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी इस तरह की गतिविधियों की खबर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को नहीं पड़ती है, हाल में ही मंगलवार को वार्ड नंबर 29 के पास वाले शौचालय में नशीला इंजेक्शन, सिरिंज और नीडल फेंका हुआ पाया गया।
सदर अस्पताल में नशीला इंजेक्शन, सिरिंज और नीडल मिलना अस्पताल प्रशासन पर सीधा सवाल उठता है, इतनी कड़ी सुरक्षा सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद भी नशेड़ी सदर अस्पताल के शौचालय में आते हैं और नशीला इंजेक्शन लेकर चले जाते हैं और किसी को खबर तक नहीं लगती है यहां तक की बाथरूम की सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को ही नहीं पता चल पाता है कि नशेड़ी कब आते हैं और इंजेक्शन लेकर चले जाते हैं।
पहले भी मिल चुका है नशीला इंजेक्शन और नीडल
औरंगाबाद के सदर अस्पताल में इससे पहले भी नशीली इंजेक्शन और नीडल मिल चुकी है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करने की बात कही थी और बिना पर्ची के मेडिकल स्टोर से नीडल देने से मना किया था, नशेड़ियों को लेकर अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।
लेकिन इसका असर बस कुछ ही दिनों तक देखा उसके बाद स्थिति पहले जैसे ही हो गई, सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रफुल्ल कांत निराला ने कहा कि उन्हें नशीला इंजेक्शन, नीडल और सिरिंज मिलने की खबर मिली, इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को जांच कर नशाखोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।