UP LPG Alert: 89,000 से ज्यादा लोगों की गैस बुकिंग पर रोक! तुरंत कर लें ये जरूरी काम वरना होगी परेशानी

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 89,138 गैस उपभोक्ताओं की KYC अधूरी है। जानिए KYC पूरी नहीं होने से किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

UP LPG Alert: 89,000 से ज्यादा लोगों की गैस बुकिंग पर रोक! तुरंत कर लें ये जरूरी काम वरना होगी परेशानी

Updated Oct 16 2026 12:27 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गैस सिलेंडर से जुड़ा हुआ एक मामला सामने आया है। यहां पर 89,138 घरेलू गैस उपभोक्ताओं की अभी तक KYC पूरी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में आगे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


इस वजह से कितने उपभोक्ताओं पर असर पड़ा है?

रिपोर्ट्स के अनुसार बदायूं में करीब 7 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 89,138 लोगों की KYC वेरिफिकेशन बची हुई है। इसका मतलब यह है कि जिले के सारे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा पर खासकर के उन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिनकी KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है।

Ads


KYC करवाना क्यों जरूरी है?

KYC का यह उद्देश्य रहता है कि गैस सिलेंडर की सही जानकारी की जांच की जाए। KYC किए जाने के द्वारा यह पता लगाना आसान रहता है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग सही इंसान के नाम पर हो रही है या नहीं। KYC की मदद से अगर एक ही व्यक्ति के नाम से बहुत सारी गैस कनेक्शन रहती है तो उस गड़बड़ी को भी आसानी से पहचाना जा सकता है।


इस तरह की जांच कैसे सहायता करती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ मामले ऐसे सामने आए थे जिनमें एक ही व्यक्ति के नाम से बहुत सारे गैस कनेक्शन करवाए हुए थे। कुछ कनेक्शन तो ऐसे भी लोगों के नाम पर दर्ज कराए गए थे जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है। ऐसी गड़बड़ियों को बड़े स्तर पर रोकने के लिए KYC की जांच करने पर जोर डाला गया।

Ads


जिला पूर्ति अधिकारी ने क्या कहा?

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा के अनुसार, लोगों को काफी समय से KYC पूरी करने को कहा गया है। उनके अनुसार यह प्रक्रिया बहुत ज्यादा लंबी नहीं है बल्कि एक KYC करने में मुश्किल से बस 2 से 3 मिनट लगता है। इसलिए उपभोक्ताओं को गैस लेने में परेशानी न हो इसके लिए जल्दी से KYC करवा लेनी चाहिए और इस महत्वपूर्ण काम में देरी नहीं करनी चाहिए।


कैसे कर सकते हैं उपभोक्ता KYC कंप्लीट?

जिन उपभोक्ताओं की KYC अभी भी अधूरी है उन्हें सीधे गैस एजेंसी से डायरेक्ट संपर्क करना चाहिए। वह लोग अपनी KYC की अधूरी जानकारी लेकर इसे पूरी कैसे की जाए उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे भविष्य में जुड़ी गैस बुकिंग की परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है।

Ads


क्या है महत्वपूर्ण सेफ्टी एडवाइस?

उपभोक्ताओं को अपनी KYC पूरी कराने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति KYC के नाम पर आपसे किसी तरह की OTP मांगता है, या बैंक की जानकारी मांगता है, तो ये सब जानकारी देने से बचें। इन सभी चीजों से सुरक्षित रहने के लिए आधिकारिक गैस एजेंसी से डायरेक्ट संपर्क करें।


गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी की परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी KYC कंप्लीट करवा लेनी चाहिए। जिन उपभोक्ताओं की भी KYC की प्रक्रिया अधूरी है वे जल्द से जल्द गैस एजेंसी में जाकर इसे पूरा कर सकते हैं। KYC पूरी हो जाने के बाद गैस सिलेंडर की सही जानकारी प्राप्त करने में काफी मदद मिल सकती है।

Ads

इससे भविष्य में गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के दौरान होने वाली संभावित दिक्कतों से बचा जा सकता है। उपभोक्ताओं को यह भी ध्यान देना होगा कि KYC पूरी करने के लिए वह किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंक डिटेल्स या किसी भी प्रकार की OTP न दें और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें।

सही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमेशा गैस एजेंसी से संपर्क करना बुद्धिमानी का काम है। इसके अलावा जिन भी उपभोक्ताओं की KYC पूरी नहीं हुई है और उन्हें सोशल मीडिया पर KYC से संबंधित किसी प्रकार की भी जानकारी मिलती है तो उन्हें उस पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए।

Ads

किसी प्रकार के भी बदलाव या नियम की जांच उन्हें गैस एजेंसी द्वारा करनी चाहिए। फिलहाल, बदायूं में 89,138 घरेलू गैस उपभोक्ताओं की खबर सामने आई है कि उनकी KYC अभी तक अधूरी है। और इसलिए अभी तक जिन लोगों की KYC अधूरी है उन्हें यह काम नहीं टालकर इसे जल्द से जल्द कंप्लीट कर लेनी चाहिए।

KYC पूर्ण होते ही उन्हें गैस से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिलने लगेगी जिससे उन्हें बहुत मदद मिल सकती है और गलत जानकारियों से बचा भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को अगर किसी भी प्रकार से गैस बुकिंग की समस्या आ रही है तो उन्हें डायरेक्ट गैस एजेंसी से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

Ads