राशन कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट। 30 दिसंबर तक पूरा कर ले यह काम नहीं तो कर सकता है राशन कार्ड से नाम

राशन कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट। 30 दिसंबर तक पूरा कर ले यह काम नहीं तो कर सकता है राशन कार्ड से नाम

Updated Dec 24 2025 11:59 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

बिहार सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है, जिसकी अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 तक दी गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्देश देते हुए कहा कि जो कार्ड धारक 30 दिसंबर तक ई केवाईसी का सत्यापन पूरा नहीं करते हैं। तो उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा या उन्हें राशन लेने में दिक्कत आ सकती है। 

बिहार सरकार द्वारा निर्देश देते हुए बताया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) का मुख्य उद्देश्य आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़ना है। जिससे आधार कार्ड धारक को बायोमेट्रिक के माध्यम से पहचान की जा सके और फर्जी राशन लेने से बचाव हो सके। 

Ads


क्यों जरूरी है ई केवाईसी

बिहार सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया से पता चल पाएगा कि कौन से व्यक्ति राशन लेने के लिए योग हैं और इसके द्वारा फर्जी नाम को खत्म किया जाएगा इसके लिए राशन कार्ड के सदस्य को जन्मतिथि अपना नाम आधार डाटा के साथ मिलन करवाना है।