बोकारो पुलिस ने बाइक चोर के गिरोह को किया गिरफ्तार, चोरों के पास दर्जनों बाइक हुई बरामद
Updated Jun 08 2025 07:26 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bokaro, Jharkhand, India
बोकारो पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने एक बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दर्जनों बाइक बरामद हुई है यह बोकारो के जगह-जगह पर बाइक चोरी करने का और बेचने का काम करते थे पुलिस ने इन चोरों को लेकर सख्त तरीके से जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया था जांच पड़ताल के समय एक व्यक्ति के ऊपर शक होने पर उससे पूछताछ की गई तो वह बाइक चोर गिरोह सदस्य निकला
पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने जानकारी दिया कि चोर गिरोह के दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें एक व्यक्ति का नाम शिव कुमार है जो पुरुलिया का रहने वाला है पुलिस बाकी अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि दूसरा व्यक्ति जो चोरी का बाइक को बेचने का काम करता था उसका नाम पांडू मुंडा है पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.
बाइक चोर गिरोह के गिरफ्तार अपराधियों के नाम
- शिव कुमार
- पांडू मुंडा