औरंगाबाद के माली में दिनदहाड़े 16 साल के युवक को गोली मारकर अपराधियों ने कि हत्या

औरंगाबाद के माली में दिनदहाड़े 16 साल के युवक को गोली मारकर अपराधियों ने कि हत्या

माली: औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधी 16 वर्षीय अंकुश चंद्रवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए, सूचना मिलते ही माली थाना के थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.

आसपास लगी सीसीटीवी फोटोस की की जा रही है जांच

घटना का वजह जानने के लिए आसपास के कैमरे की फोटोस के माध्यम से जांच पड़ताल की जा रही है जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह अपराधियों ने अंकुश चंद्रवंशी को सर में गोली मारकर फरार हो गए जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है

Ads

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया औरंगाबाद सदर अस्पताल

अंकुश चंद्रवंशी के मृतक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेजा गया है पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में पता चलेगी कि अंकुश चंद्रवंशी को कितने गोली मारकर हत्या की गई है घटना की सूचना मिलने पर एसपी अंबरीश राहुल एसडीपीओ संजय कुमार और माली थाना के थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया।

अपराधियों ने अंकुश चंद्रवंशी को गोली किस वजह से मेरी इसकी कोई साफ सबूत नहीं मिल पा रहे हैं दिनदहाड़े गोली मारने का कारण पता करने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है.

Ads