औरंगाबाद में बड़ी साजिश नाकाम: भारी मात्रा में कट्टा, पिस्टल और 159 कारतूस के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

गोह-रफीगंज रोड (SH-68) पर पुलिस और एसटीएफ ने चेकिंग के दौरान 4 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार। अपराधियों के पास से और पनापुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

औरंगाबाद में बड़ी साजिश नाकाम: भारी मात्रा में कट्टा, पिस्टल और 159 कारतूस के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए गोह-रफीगंज रोड (SH-68) पर वाहन चेकिंग के दौरान वारदात को अंजाम देने जा रहे अपराधियों के बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया है, और 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के पास से और उनके पनापुर स्थित घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस आर्म्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।


कैसे हुआ पूरा ऑपरेशन?

गोह थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की पुलिस गाड़ी देखकर रफीगंज की तरफ से आ रहे तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार गोह की तरफ भाग रहे हैं। तभी औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ ने गोह-रफीगंज रोड SH-68 पर दामोदरपुर मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस बल ने घेराबंदी करके मौके से ही 4 संदिग्धों को धर दबोचा।

Ads


अपराधियों की तलाशी और फिर पनापुर में छापेमारी 

पकड़े गए अपराधियों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 3 देशी पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस और 7 मैगजीन बरामद हुए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो गोह थाना क्षेत्र के ग्राम पनापुर स्थित आरोपी मो. सोहेल आलम उर्फ बैरिस्टर आलम के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 2 देशी कट्टा, 2 थनेट, 99 जिंदा कारतूस और 2 खोखा और बरामद किया गया।


कुल बरामद सामान

  • देशी पिस्टल: 03
  • देशी कट्टा: 03
  • थनेट: 02
  • जिंदा कारतूस: 159 पीस
  • मैगजीन: 07 पीस
  • खोखा: 02 पीस
  • मोटरसाइकिल: 03
  • मोबाइल: 04


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

आरोपियों की पहचान साओ-झारी गांव निवासी नन्हक सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, साओ-रतखी गांव निवासी रामजीवन राम के 28 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार, साओ-पनापुर गांव निवासी मरहूम नसरुद्दीन के 25 वर्षीय पुत्र मो. इलेस्खार आलम और साओ-पनापुर गांव निवासी मो. असलम अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र मो. सोहेल आलम उर्फ बैरिस्टर आलम के रूप में हुई है।

Ads