Solar Eclipse 2026: लगने वाला है 2026 का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें भारत में इसकी विजिबिलिटी और समय
Europe Solar Eclipse 2026 : जो लोग खगोल प्रेमियों के लिए 2026 एक ऐतिहासिक साल होने जा रहा है। क्योंकि आने वाले 12 अगस्त 2026 को दुनिया का एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है जब चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण आइसलैंड ग्रीनलैंड और स्पेन के कुछ हिस्सों में दिखाई देने वाला है।
Highlights:
- 12 अगस्त, 2026 को यूरोप में दिखेगा 'टोटल सोलर इक्लिप्स' (Total Solar Eclipse)।
- स्पेन के कई शहरों में दिन में छा जाएगा अंधेरा, 100 साल बाद बन रहा है ऐसा संयोग।
- भारतीय समय के अनुसार (IST) रात में होने के कारण भारत में नहीं दिखेगा नजारा।
स्पेन बनेगा ग्रहण का केंद्र
यूरोपीय देशों में इस ग्रहण को देखने का सबसे प्रमुख स्थान स्पेन रहेगा। खगोलविदों के अनुसार, स्पेन में पिछले कई सौ वर्षो के बाद यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण स्पेन के उत्तरी हिस्से से शुरू होकर भूमध्य सागर तक जाएगा।
सूर्य ग्रहण 2026 की विजिबिलिटी और समय
| शहर | पूर्णता (Totality) का समय | अवधि (Duration) |
|---|---|---|
| गिजोन (Gijón) | 08:26 PM CEST | 1 मिनट 45 सेकंड |
| बर्गोस (Burgos) | 08:28 PM CEST | 1 मिनट 44 सेकंड |
| ज़रागोज़ा (Zaragoza) | 08:29 PM CEST | 1 मिनट 25 सेकंड |
| वेलेंसिया (Valencia) | 08:32 PM CEST | 1 मिनट 00 सेकंड |
क्या भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण?
भारतीय लोगों के लिए थोड़ा निराशाजनक खबर है क्योंकि यह सूर्य ग्रहण यूरोप में शाम के समय होगा। उस वक्त भारत में लगभग रात के12:00 बज रहे होंगे, इस कारण से भारत में यह सूर्य ग्रहणदिखाई नहीं देगा। हालांकि भारतीय खगोल प्रेमीवि भिन्न अंतरिक्ष एजेंसियों के सोशल मीडिया अकाउंट या यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव स्ट्रीमइस घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं।
