Spirit Airlines Shut Down: ईरान युद्ध की भेंट चढ़ी 'स्पिरिट एयरलाइंस', परिचालन पूरी तरह बंद; ट्रंप को लगा बड़ा झटका

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस (Spirit Airlines) ने ईरान युद्ध और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण अपना परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया है।

Spirit Airlines Shut Down: ईरान युद्ध की भेंट चढ़ी 'स्पिरिट एयरलाइंस', परिचालन पूरी तरह बंद; ट्रंप को लगा बड़ा झटका

Spirit Airlines Shutdown 2026: किफायती हवाई यात्रा के लिए मशहूर अमेरिका की दिग्गज विमानन कंपनी स्पिरिट एयरलाइंस (Spirit Airlines) ने शनिवार को अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध तनाव में ईंधन की कीमतों और भारी घाटे की वजह से एयरलाइंस ने इस फैसले को लिया है।



ईंधन की आसमान छूती कीमतों ने तोड़ी कमर

CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, Spirit Airlines पहले से ही वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही थी। लेकिन चल रहे ईरान युद्ध ने स्थिति को और भी बदतर कर दिया। मिडिल ईस्ट में उसे युद्ध होने से पहले ही जेट ईंधन की कीमतों में दोगुनी उछाल आई थी जिसे एयरलाइंस को अल्ट्रा लो कॉस्ट मॉडल क्यों उड़ान जारी रखना असंभव हो गया था। 

कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पिछले 34 वर्षों में लाखों यात्रियों को किफायती सेवाएं देने पर गर्व है। लेकिन मौजूदा वैश्विक संकट और आर्थिक बाधाओं के चलते हम अब परिचालन जारी रखने में असमर्थ हैं। 


यात्रियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

इतने बड़े एयरलाइंस को अचानक बंद होने से अमेरिका के विमानन बाजार में बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसकी ग्राहक सेवा अब उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण हजारों यात्रियों की टिकट फंस गए हैं और 17,000 कर्मचारियों बेरोजगार होने के कगार पर हैं।