White House Lockdown: अमेरिका व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी, परिसर में लगाया गया 'लॉकडाउन'

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस परिसर को अस्थायी लॉकडाउन किया गया।

White House Lockdown: अमेरिका व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी, परिसर में लगाया गया 'लॉकडाउन'

Washington, D.C. News: वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक देखी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और कार्यालय व्हाइट हाउस (White House) के आसपास गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस के परिसर को अस्थाई रूप से लॉकडाउन कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह व्हाइट हाउस के बेहद करीब कई राउंड गोलियों की आवाज़ें सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

Ads

गोलीबारी के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, हमलावर की पहचान, गोलीबारी का मुख्य कारण और किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अमेरिकी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Ads