पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत-UAE में महाडील, स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व में 3 करोड़ बैरल तेल स्टोर करेगा यूएई

नरेंद्र मोदी के अबू धाबी दौरे के दौरान भारत और UAE के बिच ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा समझौता हुआ। रणनीतिक तेल रिजर्व में 30 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल स्टोर करेगा यूएई।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत-UAE में महाडील, स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व में 3 करोड़ बैरल तेल स्टोर करेगा यूएई

Updated May 16 2026 01:20 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

ऊर्जा क्षेत्र में भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबू धाबी दौरे के दौरान दोनों देशों ने भारत के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) में UAE के कच्चे तेल के भंडारण को बढ़ाने पर सहमति जताई है। इस समझौते के तहत भारत के स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व्स में 3 करोड़ बैरल तक UAE क्रूड ऑयल स्टोर कर सकेगा।


भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। की यह समझौता इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (ISPRL) और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के बीच हुआ है।

Ads


ऊर्जा सुरक्षा के लिए 'कवच' 

यह डील ऐसे समय हुआ, जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक तेल सप्लाई की चिंताओं के कारण दुनिया भर में ऊर्जा सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षित समुद्री व्यापार मार्ग और बेरोकटोक जहाजों की आवाजाही के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने विशेष जोर दिया हैं।


भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत UAE कि यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण और भरोसेमंद ऊर्जा सुरक्षा है। यह समझौता संकट के समय भारत को तेल सप्लाई के मामले में अतिरिक्त सुरक्षा कवच देगा।

Ads


$5 अरब के निवेश और गैस रिजर्व पर भी मुहर 

UAE को विदेश मंत्रालय ने भारत के ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण साझेदार बताया। प्रधानमंत्री के अबू धाबी दौरे के दौरान दोनों देशों ने कच्चे तेल के अलावा LNG और LPG गैस सप्लाई को लेकर सहमति जताई है। और UAE की तरफ से भारत को 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा भी हुई है। साथ ही एडवांस्ड कंप्यूटिंग, शिपबिल्डिंग, समुद्री सहयोग और रक्षा क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।