देव चैती छठ मेला 2026: औरंगाबाद DM अभिलाषा शर्मा ने शुरू की फ्री ऑटो सेवा, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

देव चैती छठ मेला 2026: औरंगाबाद DM अभिलाषा शर्मा ने शुरू की फ्री ऑटो सेवा, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Mar 24 2026 04:53 am

Editor: Admin | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

ऐतिहासिक और धार्मिक सूर्य नगरी देव में आयोजित होने वाले चैत्र छठ मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, 23 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी अभिलाश शर्मा द्वारा भव्य समारोह में निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराया गया।


श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित सफर

औरंगाबाद के दरभंगा मोड़ से जिला पदाधिकारी अभिलाश शर्मा ने मुफ्त ऑटो सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा दरभंगा मोड़ से सीधे सूर्य नगरी देव तीर्थस्थल तक संचालित की जाती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूर-दूर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम परिवहन सुनिश्चित करना है।

Read: औरंगाबाद में पहली बार बना टेंट सिटी, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था


मेला में मिल रही हैं आधुनिक सुविधाएं

मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं के लिए यातायात जाम की समस्या को कम करने के लिए, जिला प्रशासन ने मुफ्त ऑटो सेवा की व्यवस्था की है और आधुनिक टेंट सिटी का निर्माण किया है ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिलें। जिला प्रशासन ने स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


श्रद्धालुओं से अपील

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि वे उपलब्ध व्यवस्थाओं का लाभ उठाते हुए शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सूर्य नगरियों में विधिवत पूजा करें। संबंधित पुलिस प्रशासन निरंतर निगरानी कर रहा है ताकि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।