रूस में बड़ा मिसाइल अलर्ट: तगानरोग में हमला नाकाम, दो महिलाएं घायल

Russia Ukraine War: रूस के तगानरोग शहर में मिसाइल हमला नाकाम कर दिया गया। हमले में दो महिलाएं घायल हुईं। पेंज़ा और वोल्गा क्षेत्र में भी मिसाइल अलर्ट जारी किया गया।

रूस में बड़ा मिसाइल अलर्ट: तगानरोग में हमला नाकाम, दो महिलाएं घायल

Updated May 27 2026 06:08 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Taganrog, Russia

Russia Missile Attack: लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच मंगलवार की सुबह रूस के कई इलाकों में हड़कंप मच गया। रूस के Rostov Oblast स्थित Taganrog शहर में वायु रक्षा प्रणाली ने एक मिसाइल को मार गिराया। इस हमले के दौरान दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हमला सुबह के समय हुआ था। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। रूस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते मिसाइल को नष्ट कर दिया जिससे बड़ा नुकसान टल गया है।

Ads


पेंज़ा और वोल्गा क्षेत्र में भी अलर्ट

इसी दौरान रूस के पेंज़ा ओब्लास्ट क्षेत्र में भी मिसाइल खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया। सुबह करीब 6:23 बजे लोगों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से अलर्ट भेजे गए। टीवी और प्रशासनिक चैनलों के माध्यम से भी लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई। हालांकि कुछ समय के बाद प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि वोल्गा क्षेत्र में खतरा टल गया है और स्थिति नियंत्रण में है। 


रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ा तनाव

इसी समय रूस और यूक्रेन के बीच हमले तेज हो गए हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। जबकि यूक्रेन भी रूस के अंदर कई सैन्य और औद्योगिक ठिकानों को निशाना बना रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच युद्ध और भी तेज हो सकता है।

Ads