Petrol Diesel Price Today: 29 अप्रैल के बाद क्या जेब पर पड़ेगा बोझ? पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की नई कीमतें

Fuel Price Hike: क्या 29 अप्रैल के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और गैस सिलेंडर के नए रेट्स पर सरकार और विपक्ष का क्या है दावा।

Petrol Diesel Price Today: 29 अप्रैल के बाद क्या जेब पर पड़ेगा बोझ? पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की नई कीमतें

Updated Apr 29 2026 10:54 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

एक तरफ जहां कुछ देश के हिस्सों में चुनावी माहौल है तो वहीं दूसरी और ईंधन की कीमतों को लेकर भी बाजार गर्म है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं। 


पेट्रोल-डीजल: क्या बढ़ेंगे दाम?

पिछले कई महीनो से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कच्चा तेल करीब $150 प्रति बैरल तक पहुंच गया है। सरकार ने अब तक के एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर जनता को राहत दे रही है। लेकिन तेल कंपनियां पर पढ़ रहा आर्थिक बोझ की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 8 सितंबर 2026 से इन स्मार्टफोन्स में हमेशा के लिए बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप


विपक्ष का दावा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने ट्वीट कर जनता को आग किया है कि ‘चुनाव खत्म होते ही उन्हें महंगाई का झटका लगेगा’ उसके अनुसार 29 अप्रैल के बाद कीमतों में बढ़ोतरी तय हैसरकार का पक्ष: वहीं विपक्ष का जवाब देते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की कोई भी विचार नहीं है। सरकार हर स्थिति पर अपना नजर बनाए हुए हैं।


आम आदमी पर क्या होगा असर?

अगर पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ता है तो इसका सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा। जिसकी वजह से फल सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के कीमत में बढ़ोतरी हो जाएगी। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में सामान्य बनी हुई है और मध्यमवर्गीय परिवार के लिए थोड़ी राहत की बात है। ।