13वां विश्व भोजपुरी सम्मेलन: अंजना सिंह ने जीता 'बेस्ट एक्ट्रेस' का खिताब, दिल्ली के दादा देव मंदिर मैदान में सजा सितारों का जमवाड़ा
Updated Mar 23 2026 04:47 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Bhojpuri Film News: राजधानी दिल्ली के पालम स्थित दादा देव मंदिर मेला ग्राउंड में आयोजित 13 में विश्व भोजपुरी सम्मेलन 2026 का समापन बेहद भव्य तरीके से किया गया 21 और 22 मार्च को आयोजित इस दो दिवसीय भोजपुरी सम्मेलन में भोजपुरी के बड़े हस्तियों ने शिरकत की।
इस सम्मेलन में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म छोटकी दीदी बड़की दीदी में शानदार अभिनय के लिए वुमन बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नमाज आ गया।
यह भी पढ़ें: पवन सिंह की 'गंदी हरकत' पर भड़की हरियाणवी एक्ट्रेस, महिला आयोग ने भेजा नोटिस, 2 अप्रैल को पेशी
अंजना सिंह की एक्टिंग का चला जादू
अंजना सिंह ने अपनी फिल्म छोटकी दीदी बड़की दादी के जरिए महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों की जो मिसाल पेश की है उसेदर्शकों ने खूब सहारा है। अंजना ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए भावुक नजर आई और उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने फैंस और अपनी टीम को दिया और कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं बल्कि उन महिलाओं का कहानी है जो मैंने पर्दे पर निभाने की कोशिश की है।
भोजपुरी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प
विश्व भोजपुरी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना और इसकी संस्कृति विरासत को विश्व पटेल पर मजबूती से रखना था, दिल्ली के दादा देव मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि दिल्ली में भी भोजपुरी भाषाओं का दिल धड़कता है। वहां पर और भी अन्य कलाकार जैसे दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी, यश कुमार, शिल्पी राज इत्यादि ने अपना जलवा बिखेरा।