भोजपुरी दर्शकों को बड़ा झटका: बंद होने जा रहा है The JP Yadav Show, स्पॉन्सर न मिलने से भावुक हुए JP Yadav
भोजपुरी का लोकप्रिय The JP Yadav Show अब बंद होने जा रहा है। होस्ट जेपी यादव ने फेसबुक लाइव में स्पॉन्सर न मिलने और आर्थिक संकट को इसकी बड़ी वजह बताया।
Updated May 30 2026 09:41 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बहुत ही कम समय में भोजपुरी दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हुई ‘द जेपी यादव शो’ अब दर्शकों के बीच दिखाई नहीं देने वाला है। अपनी कॉमेडी और अनूठे अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाला लोकप्रिय टॉक शो अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद शो के होस्ट जेपी यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव आकर दी है।
फेसबुक लाइव के दौरान जेपी यादव काफी मायूस नजर आए और उन्होंने शो के बारे में कहा कि अब हम नए एपिसोड लेकर दर्शकों के बीच नहीं आएंगे। उन्होंने अपने लाइव में शो बंद होने के मुख्य कारणों के बारे में भी खुलासा किया।
बजट और स्पॉन्सरशिप की कमी बनी मुख्य वजह
जेपी यादव ने अपने फेसबुक लाइव के दौरान दर्शकों को बताया कि इस शो को बंद करने का सबसे बड़ा कारण फाइनेंशियल क्राइसिस और स्पॉन्सर न मिलना है। उन्होंने कहा कि शो को बनाने में जो लागत आती है उसे रिकवर कर पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। कोई भी बड़ा ब्रांड या स्पॉन्सर इस शो को सपोर्ट करने के लिए आगे नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से नए एपिसोड की शूटिंग और पूरी टीम का खर्च उठाना काफी मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के मंगलसूत्र वाले वीडियो ने मचाया तहलका, क्या एक्ट्रेस ने कर ली गुपचुप शादी?
भोजपुरी भाषा की वजह से नहीं मिल रहे स्पॉन्सर
लाइव के दौरान जेपी यादव का दर्द यह कहते हुए दिखाई दिया कि क्षेत्रीय भाषा होने के कारण कोई भी बड़ा स्पॉन्सर शो पर पैसा लगाने को तैयार नहीं हो रहा है। जो प्रोड्यूसर अपनी जेब से पैसा लगा रहे हैं उनका निवेश भी रिकवर नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले काफी समय से बिना किसी मुनाफे के सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन और भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इसे चलाया जा रहा था। लेकिन बिना किसी आर्थिक सहयोग के इतने बड़े स्तर के शो को लंबे समय तक चला पाना असंभव है।
यह भी पढ़ें: Shilpi Raj Biography in Hindi: शिल्पी राज का जीवन परिचय, विवाद और MMS विवाद की पूरी सच्चाई
याद बनकर रह जाएगा 'द जेपी यादव शो'
आपको बता दूं कि 'द जेपी यादव शो' भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा अनोखा शो था जहां पर भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के बड़ी-बड़ी हस्तियां मेहमान बनकर आती थीं। अभी शो को बंद होना, करोड़ों भोजपुरी दर्शकों के लिए बड़ा नुकसान है। जेपी यादव के लाइव आने के बाद दर्शकों का कहना है कि साफ-सुथरे और बेहतरीन भोजपुरी कंटेंट को स्पॉन्सर न मिलना पूरी इंडस्ट्री के लिए एक चिंता का विषय है। अब यह शो भोजपुरी दर्शकों के बीच सिर्फ एक खूबसूरत याद बनकर रह जाएगा।