कंगना रनौत के मंगलसूत्र वाले वीडियो ने मचाया तहलका, क्या एक्ट्रेस ने कर ली गुपचुप शादी?
Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत का सोशल मीडिया पर मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों वाला वीडियो तेतेजी से वायरल हो रहा है, जानिए क्या है इस नए लुक का पूरा सच।
Updated May 22 2026 12:37 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Kangana Ranaut Viral Video: बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कंगना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ट्रेडिशनल लुक में हैं। वीडियो में कंगना हाथों में हरी चूड़ियां, माथे पर बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहनी हुई हैं और बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं
Read: Sapna Choudhary ने पति संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ऐसा प्यार सिर्फ मां से मिला'
कंगना का यह शादी वाला लुक वायरल होते ही। इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है?
क्या है इस वायरल लुक का सच?
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह उनके किसी आने वाली फिल्म का लुक हो सकता है। सच जो भी हो, लेकिन इस वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया और यह लुक इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल कंगना या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।