Shilpi Raj Biography in Hindi: शिल्पी राज का जीवन परिचय, विवाद और MMS विवाद की पूरी सच्चाई

Shilpi Raj Struggle Story: कभी स्टूडियो के चक्कर काटने वाली शिल्पी राज आज भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर हैं। जानिए देवरिया की इस बेटी के संघर्ष, विवाद और मजबूत वापसी की पूरी कहानी।

Shilpi Raj Biography in Hindi: शिल्पी राज का जीवन परिचय, विवाद और MMS विवाद की पूरी सच्चाई

Updated May 25 2026 10:48 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Shilpi Raj Struggle Story: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज एक ऐसा नाम है जिनके गानों के बिना शादियां, पार्टियां और त्योहार अधूरे रहते हैं। बेहद ही कम उम्र में अपनी आवाज के दम पर इन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो आश्चर्य की बात है। लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे उनका कड़ा संघर्ष, विवाद और उतार-चढ़ाव की एक लंबी कहानी है।


शुरुआती जीवन और स्टूडियो का संघर्ष

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक बेहद ही साधारण और गरीब परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें सिंगिंग का शौक था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनके लिए यह रास्ता आसान भी नहीं था।

Ads

अपने शुरुआती दिनों में शिल्पी राज को गानों में मौका पाने के लिए भारी संघर्ष करना पड़ा। वह काम और मौके की तलाश में स्टूडियो-स्टूडियो जाकर गाना गाया करती थीं। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें गाना गाने का मौका मिलता था। जिससे धीरे-धीरे उनकी आवाज का जादू लोगों तक पहुंचने लगा। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने रंग लाया और आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर उड़ा 'पावर स्टार' पवन सिंह का गर्दा, नीलम गिरी संग 'देवरा निहारे' ने मचाया तहलका

Ads


शादी का दावा, प्रेम संबंध और विवाद

शिल्पी निजी जिंदगी में भी काफी चर्चा और विवाद से घिरी रहीं। कुछ समय पहले एक युवक ने सोशल मीडिया और मीडिया के सामने आकर दावा करते हुए कहा कि शिल्पी राज की शादी पहले ही उसके साथ हो चुकी है। इसके साथ ही युवक ने बताया कि शिल्पी ने उसे धोखा दिया और बाद में वह भोजपुरी गीतकार विजय चौहान के साथ रहने लगी। इस शादी के दावे और प्रेम की खबरों की वजह से शिल्पी राज लंबे समय तक गहरे विवादों में रहीं और मीडिया में इसे लेकर काफी सुर्खियां भी बनी।


MMS लीक कांड और मानसिक परेशानी (Shilpi Raj MMS Controversy)

शिल्पी राज के जीवन में सबसे कठिन समय तब आया जब इंटरनेट पर उनका कथित आपत्तिजनक वीडियो (MMS) वायरल हो गया। इस घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस एमएमएस लीक कांड की वजह से वह मानसिक रूप से बेहद टूट चुकी थीं और उन्हें काफी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि शिल्पी ने इस विवाद के बाद एक वीडियो अपने फैंस के बीच जारी करते हुए उनसे अपील की थी कि वीडियो को शेयर ना करें और उन्हें उनके काम से पहचानें।

Ads

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार संग ठुमके लगाएंगी अक्षरा सिंह, खुद 'खिलाड़ी' ने कमेंट कर खोल दिया बड़ा राज


मजबूत वापसी और वर्तमान स्थिति

इन तमाम निजी विवादों, बदनामी और मानसिक तनाव के बावजूद भी शिल्पी राज ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने काम को अपना हथियार बनाया और एक बार फिर मजबूती के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी की। आज के समय में शिल्पी राज का नाम भोजपुरी के सबसे महंगी और डिमांडिंग गायिकाओं में गिना जाता है। विवादों को पीछे छोड़कर वह लगातार एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रही हैं और करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। शिल्पी राज के फैन सिर्फ यूपी और बिहार के नहीं बल्कि पूरे भारत के साथ-साथ विदेश में भी हैं और इनका गाना सुनते हैं।

Ads