मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 'गजनी' और 'महाभारत' से मिली थी खास पहचान

Ghajini Actor Pradeep Rawat Passed Away: मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन। 'गजनी' के विलेन और 'महाभारत' के 'अश्वत्थामा' फेम अभिनेता ने कैंसर से जंग के बाद ली अंतिम सांस।

मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 'गजनी' और 'महाभारत' से मिली थी खास पहचान

Updated Aug 05 2026 10:27 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘गजनी’ फिल्म में विलेन का दमदार अभिनय करने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया, उन्होंने 4 अगस्त को अंतिम सांस ली। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस

पिछले 5 वर्षों से प्रदीप रावत ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीच में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया था, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर दोबारा उभर आया था। कुछ दिनों से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Ads


यशपाल शर्मा और सोनू सूद ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता सोनू सूद ने उनकी तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया, वहीं अभिनेता यशपाल शर्मा और उनके मैनेजर ने निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रदीप रावत हमारे 'गजनी' और लगान के देवा नहीं रहे।"


फिल्मों और टीवी का यादगार सफर

प्रदीप रावत ने फिल्म ‘मेरी जंग’ से 1985 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में कई बेहतरीन रोल किए हैं। प्रदीप रावत घर-घर में अपनी पहचान बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर बनाई। वहीं आमिर खान की सुपरहिट फिल्में ‘गजनी’, ‘लगान’ और ‘सरफरोश’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। उनकी तेलुगु फिल्म ‘साई’ (2004) साउथ सिनेमा में भी काफी चर्चा में रही थी। अपने दमदार अभिनय और विलेन की दमदार भूमिकाओं के लिए प्रदीप रावत हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Ads