Meharban Bhojpuri Movie: 10 करोड़ के लिए अपनी ही 'बलि' चढ़ा देंगे खेसारी लाल यादव? रिलीज होते ही छाया 'मेहरबान' का ट्रेलर

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहरबान' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में 10 करोड़ रुपये के लिए बलि, अंधविश्वास, पारिवारिक इमोशन और मेघा श्री संग रोमांस की दमदार झलक देखने को मिली।

Meharban Bhojpuri Movie: 10 करोड़ के लिए अपनी ही 'बलि' चढ़ा देंगे खेसारी लाल यादव? रिलीज होते ही छाया 'मेहरबान' का ट्रेलर

Updated Jul 11 2026 05:11 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। ट्रेंडिंग स्टार ने अपनी फिल्म मेहरबान का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को खेसारी मूवीस के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री मेघा श्री भी दिखाई दे रही हैं। इस बार खेसारी पारिवारिक ड्रामा के साथ-साथ खौफनाक अंधविश्वास से टकराते दिखेंगे, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा।

Ads


तांत्रिक का जाल, पागल बेटी और 10 करोड़ का सौदा

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि एक अमीर व्यक्ति की बेटी मानसिक रूप से बीमार हो जाती है। डॉक्टर जब हाथ खड़े कर देते हैं तो परिवार एक ढोंगी तांत्रिक के चक्कर में फंस जाता है। तांत्रिक दावा करता है कि अगर कोई कुंवारा लड़का अपने मन से अपनी बलि देने को तैयार हो जाए तो लड़की बिल्कुल ठीक हो जाएगी।

उसके बाद खेसारी लाल यादव की एंट्री होती है जो सीधे-साधे और वफादार बेटे के किरदार में नजर आ रहे हैं। जैसे ही अमीर बाप अपनी बेटी की जान बचाने के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा करता है तो उसकी सौतेली मां और भाई-भाभी की गरीबी दूर करने के लिए वह अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। और 10 करोड़ रुपये के बदले बलि चढ़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।

Ads

ट्रेलर में उनका एक इमोशनल डायलॉग है—"जो आदमी अपने परिवार की खुशी खातिर आपन जान पे लगा दे, ओकरा के सलामती खातिर आपन प्राण दे दे..."



Ads

मेघा श्री संग रोमांस और बिछड़ने का खौफनाक दर्द

इस फिल्म के माध्यम से खेसारी लाल यादव और मेघा श्री की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि दोनों के बीच गहरा प्यार होता है। लेकिन जैसे ही मेघा श्री को पता चलता है कि खेसारी लाल यादव अपने परिवार के लिए अपनी बलि देने जा रहे हैं। तो वह अपने आप को रोक नहीं पाती है और खेसारी से मिलने के लिए चली जाती है। वहां पर दोनों के बिछड़ने का दृश्य दर्शकों को भावुक कर देता है।


फिल्म की पूरी ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लंबे समय बाद खेसारी लाल एक अच्छी फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों से भोजपुरी सिनेमा को लोग नापसंद करना शुरू कर दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी फिल्में बनाई जाएँ तो दर्शक दोबारा सिनेमाघर तक पहुंच सकते हैं।

Ads