Rocky Sharma Wedding: रॉकी शर्मा और कुसुम की शादी की तस्वीरों ने मचाया तहलका, जानिए वायरल फोटो के पीछे की पूरी सच्चाई
बिहार के लोकप्रिय कॉमेडियन रॉकी शर्मा और सोशल मीडिया क्रिएटर कुसुम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। क्या दोनों ने सच में शादी कर ली है या इसके पीछे कोई और कहानी है? जानिए वायरल तस्वीरों का पूरा सच।
Updated May 30 2026 05:19 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Rocky Sharma And Kusum Marriage: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जोड़ी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बिहार के लोकप्रिय कॉमेडियन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रॉकी शर्मा और पश्चिम बंगाल की रहने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर कुसुम की कथित शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं जिसके बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीर में रॉकी शर्मा दूल्हे के वेश में अपनी दुल्हन बनी कुसुम को मुस्कुराकर निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। लाल जोड़े और पारंपरिक आभूषणों से सजी कुसुम बेहद खुश नजर आ रही हैं। जैसे ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई तो उनके फैंस जानने के लिए उत्सुक हो गए कि क्या दोनों ने गुपचुप तरीके से सच में शादी रचा ली है।

दूसरी वायरल तस्वीर में रॉकी शर्मा बड़े सम्मान के साथ कुसुम का हाथ थामे आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें कि रॉकी शर्मा के करियर की शुरुआती सफलता में कुसुम का अहम योगदान है। रॉकी ने अपने शुरुआती दिनों में खूब कुसुम के वीडियो पर कॉमेडी और रिएक्शन वीडियो बनाकर लाखों व्यूज हासिल किए थे। जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में जानना शुरू किया।

मंच पर आमने-सामने नजर आए रॉकी और कुसुम
वायरल तीसरी तस्वीर में दोनों एक मंच पर आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो दोनों आंखों ही आंखों में बात कर रहे हैं। रॉकी शर्मा को जिस समय बड़ी पहचान मिली थी, उसके साथ-साथ कुसुम भी सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा बन गई थी। लंबे समय के बाद जब दोनों की पहली बार मुलाकात हुई और शादी की तस्वीरें वायरल होने लगी तो फैंस हैरान रह गए।

रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल
चौथी वायरल तस्वीर में रॉकी शर्मा घुटनों के बल बैठकर कुसुम को फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुसुम मुस्कुराते हुए उसे स्वीकार कर रही है। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा है। यही वजह है कि इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस जोड़ी को अलग-अलग नजरियों से देख रहे हैं।

क्या सच में हुई है रॉकी शर्मा और कुसुम की शादी?
दरअसल, वायरल हो रही ये तस्वीरें कोई वास्तविक शादी की नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार यह तस्वीर रॉकी शर्मा के आने वाले कॉमेडी वीडियो की शूटिंग के दौरान ली गई है। वीडियो की कहानी शादी की थीम पर आधारित है, जिसके लिए दोनों कलाकार दूल्हा-दुल्हन के किरदार में नजर आए। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।
रॉकी शर्मा और कुसुम की वायरल शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इनकी वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई ही कुछ और है। अब सबको साफ हो गया है कि यह कोई असल शादी की तस्वीर नहीं है बल्कि एक मनोरंजक कॉमेडी वीडियो का हिस्सा है।