बड़ी घोषणा: संकट की घड़ी में राजपाल यादव के परिवार के साथ खड़ा हुआ JJD, तेज प्रताप यादव ने दी ₹11 लाख की सहायता
Updated Feb 11 2026 06:06 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
भारतीय सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अभी एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, 5 करोड़ का चेक बाउंस होने के जुर्म में उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 5000 का कर्ज नहीं चुकाने और चेक बाउंस होने की वजह से अदालत ने या फैसला सुनाया है।
राजपाल यादव की इस परिस्थिति के बारे में जैसे ही मीडिया में खबर आए तो सोनू सूद के साथ-साथ अन्य कलाकार भी उनकी मदद करने के लिए सामने आए, इसके बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के माध्यम से ग्यारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्हेंराव इंद्रजीत यादव की पोस्ट से जानकारी मिली कि राजपाल अत्यंत कठिन समय से गुजर रहे हैं, इसके बाद उन्होंने 11 लाख की राशि आर्थिक सहयोग में देने के लिए फेसबुक पोस्ट पर जानकारी दिया।
तेज प्रताप यादव इस संबंध में जारी अपने संदेश में तेज प्रताप यादव ने कहा, "इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से यह छोटी सी सहायता राशि भेंट कर रहा हूँ।"